Flood Update: यमुना नदी के बाद अब हिंडन नदी का भी जलस्तर बढ़ा, इससे नोएडा-गाजियाबाद के इलाकों में बाढ़ का खतरा
Delhi Flood: आप सभी को बता देगी हिंडन नदी का जलस्तर भी अब बढ़ गया और इसके कारण नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. आपको बता दें कि नदी के पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाया जा रहा है.
Haryana Update: आपको बता दें कि नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. यही कारण है कि लोगों को नदी के पास से हटाया जा रहा है. यूपी सरकार समय रहते लोगों को सचेत कर रही है. उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद यमुना नदी की सहायक नदी हिंडन में फिर से बाढ़ आ गई है। रविवार को ही नदी का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया था और लोगों के घरों तक पहुंच गया था. नोएडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश राव ए. कुलकर्णी ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा, ''छिजारसी से इकोटेक तक तीन निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है.
लोगों को उनके घरों से निकाला गया. हालांकि, नदी अभी तक कहीं भी खतरे के निशान को पार नहीं कर पाई है”. कुलकर्णी के मुताबिक, ‘एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस टीमें तैनात की गई हैं.
लोगों को नजदीक के स्कूलों और बारात घरों में रहने के लिए कहा गया है. उनके लिए उचित व्यवस्था की गई है. हम जल स्तर पर नजर रख रहे हैं.”
यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा
उधर, दिल्ली में यमुना नदी रविवार को एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई. आज सुबह 8 बजे पुराने यमुना ब्रिज पर जलस्तर 205.9 मीटर दर्ज किया गया.
यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है. बीती 13 जुलाई को यमुना का जलस्तर 208.66 तक पहुंच गया था. यह अबतक के इतिहास में सबसे ऊंचा जलस्तर है.
यही वजह है कि दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे. पानी लाल किले तक आ गया. सिविल लाइंस, आईटीओ और सुप्रीम कोर्ट परिसर में भी यमुना का पानी आ गया था.