logo

Delhi Flood: दिल्ली में खतरा बरकरार, यमुना का जलस्तर फिर से हुआ खतरे के निशान के पार, नोएडा में भी भरा पानी

Yamuna Update: आप सभी को देख पा रहे हैं कि इस बार मानसून के दौरान बहुत तबाही हुई है, और इसे देखकर सभी परेशान है. आपको बता दें कि यमुना का जलस्तर फिर से खतरे के निशान के पार हो गया है. दिल्ली के लोगो के सावधान हो जाना चाहिए क्योकि...

 
दिल्ली में खतरा बरकरार, यमुना का जलस्तर फिर से हुआ खतरे के निशान के पार, नोएडा में भी भरा पानी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: हम आपको सावधान कर रहे हैं या दिल्ली में अभी तक खतरा बरकरार है दिल्ली के लोग सावधान हो जाइए क्योकि यमुना का जल स्तर फिर से बढ़ गया है.

जिससे जलमग्न क्षेत्र के इलाकों के लिए खतरा फिर से मंडराने लगा है. लोग अभी सरकारी राहत शिविरों से अपने घर भी नहीं लौट पाये थे कि यमुना के फिर से उफान ने उनकी चिंता बढ़ा दी है. वहीं, यमुना समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने से अब दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. नतीजतन, नोएडा बाढ़ की चपेट में आता दिख रहा है। आज यानि शनिवार को हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई.

Delhi Flood: दिल्ली के लोगों पर एक बार फिर मंडरा रहा है खतरा, हो जाए सतर्क, फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

हिंडन नदी का बढ़ा जलस्तर, घरों में घुसा पानी

अपर पुलिस आयुक्त सुरेशराव कुलकर्णी ने बताया कि हिंडन नदी के किनारे के कुछ निचले इलाकों के बस्तियों में पानी घुस गया है और कुछ घरों को खाली कराया गया है अभी तक किसी बस्ती में खतरे के लेवल का पानी नहीं पहुंचा है.

लेकिन एहतियात के तौर पर घर से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है. फिलहाल स्थिति सामान्य है और हम पानी के स्तर को देख रहे हैं और इस बारे में हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं. 

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है, आज सुबह 7 बजे पुराने लोहा पुल पर जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया। वीडियो ड्रोन से ली गई है।

Delhi Flood: दिल्ली के लोगो के लिए बड़ा खतरा, फिर एक बार यमुना खतरे के निशान पर! हालात को देखते राहत शिविरों में लौटे लोग