Bihar news:हिंसा के बाद नालंदा में धारा 144 लागू

Bihar: बिहार के नालंदा और सासाराम में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प के बाद आज माहौल शांत है। पूरे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है। पुलिस-प्रशासन ने बताया  कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
 

Update: बिहार के नालंदा और सासाराम में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झड़प के बाद आज माहौल शांत है। पूरे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी गई है। पुलिस-प्रशासन ने बताया  कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
 

 नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि लगातार पुलिस भ्रमण कर रही है। मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चल रहा है। अभी तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ जा रही है।
 

वहीं दूसरी ओर, सासाराम में शुक्रवार को नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद इंटरनेट अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। फिलहाल यहां भी माहौल शांत है। 
 

दोनों जगहों पर करीब 26 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इसके अलावा उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ करके निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। 
 

सासाराम और बिहारशरीफ में भी भारी पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार देर रात आपात बैठक भी बुलाई गई। 
 

एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि दोनों जिलों में हालात काबू में हैं। जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 

 

सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के जावन चारों तरफ भ्रमण कर रहे हैं। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही  है। सुरक्षा को देखते हुए सासाराम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

 

गुरुवार देर रात हुए विवाद के बाद सासाराम में शुक्रवार की सुबह 10 बजे दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। उसी समय नवरात्रि विसर्जन जुलूस भी निकल रहा था। इसके बाद कई दुकानों को उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया था।
 

घटना नवरत्न बाजार से शुरू हुई, जो कई जगहों में फैल गई। इस दौरान हुए पथराव में 12 लोग घायल हो गए। उपदव्रियों द्वारा आगजनी  की गई जिसमें कई वाहनों को भी नुकसान पहंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।