PMSBY: ये सरकारी स्कीम आपके लिए है बड़े काम की, 20 रुपये में मिलता है 2 लाख का बीमा
 

PMSBY: केंद्रीय सरकार देश की जनता को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इनमें से एक है।
 

PMSBY:  केंद्रीय सरकार देश की जनता को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इनमें से एक है।

 

 

2015 में सरकार ने इस बीमा योजना को शुरू किया था। PMSBY प्रीमियम, एक एक्सीडेंटल बीमा पर 20 रुपये की सालाना प्रीमियम है। सरकार ने PMSBY को निम्न आय वर्ग वालों को बीमा लाभ देने के लिए शुरू किया था। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य मुश्किल समय में लोगों की मदद करना है।


कौन ले सकता है स्कीम का लाभ?

 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY ) में बीमाधारक की एक्‍सीडेंट में मौत होने या पूरी तरह से विकलांग होने पर दो स्‍थायी रूप से आंशिक विकलांग होने पर एक लाख रुपये का कवर मिलता है।

 

सिर्फ 20 रुपये में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का लाभ लेना संकट के समय परिवार को आर्थिक रूप से मदद( financial help ) प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 70 साल तक की उम्र के लोग ले सकते हैं।


ऑटो डेबिट की सुविधा उपलब्ध-

PMSBY का लाभ उठाने के लिए आपके पास बैंक खाता( bank account ) होना जरूरी है। एक से ज्यादा बैंक खाते होने पर केवल एक ही बैंक से इस योजना को ले सकते हैं।

प्रत्येक वर्ष पहली जून को या इससे पहले 'ऑटो डेबिट' सुविधा के जरिए आपके बैंक खाते से 20 रुपये के प्रीमियम की कटौती की जाएगी। दुर्घटना में बीमा धारक की मौत होने पर परिवार को दो लाख रुपये की मदद मिलती है। वहीं दुर्घटना में पूरी तरह से विकलांग होने पर बीमा धारक को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाती है।


एनरोलमेंट पीरियड-

खाते में प्रीमियम रिन्यू के लिए पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर पॉलिसी रद्द हो जाएगी। ऐसे में सभी खाता धारक 31 मई से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी बीमा पॉलिसी रिन्यू हो गई है।

बैंक खाते से बीमा प्रीमियम( insurance premium ) का पैसा सीधे डेबिट हो जाता है। इसलिए अपने बैंक खाते में कम से कम 20 रुपये की राशि जरूर रखें। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ( PMSBY ) के तहत एनरोलमेंट पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है।\

करोड़ों क्लेम का हुआ भुगतान-

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 26.04.2023 तक इस स्कीम के जरिए 2,302.26 करोड़ क्लेम का भुगतान किया जा चुका है और PMSBY में 34.18 करोड़ से अधिक लोगों ने नामांकन कराया है। देश का कोई भी नागरिक इस बीमा स्कीम का लाभ उठा सकता है। सरकार की कोशिश है कि इस बीमा पॉलिसी( insurance policy ) के जरिए आम लोगों को वित्तीय रूप से मजबूत करना है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी की मौत के बाद इस तरह मिलेगा योजना का लाभ