PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी की मौत के बाद इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: यदि आप भी पीएम किसान योजना का लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। PM Modi जल्दी ही PM Kisan Scheme की बारहवीं किस्त जारी करने वाले हैं। दरअसल, ये योजनाएं केंद्रीय सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक हैं। लेकिन लाभार्थी किसान इस योजना के कई नियमों से अनजान हैं।
किसान योजना के जरूरी नियम
दरअसल, किसानों को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत हर साल किसानों को 2000 रुपये की 3 किस्तें यानी 6000 रुपये दिए जाते हैं. इसके लिए किसानों को खुद को पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट के तहत खुद को रजिस्टर कराना होता है. लेकिन अगर किसी दुर्घटनावश किसी इस योजना के लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाए तब भी इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है.
जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा!
अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाए तो कृषि योग्य भूमि का मालिकाना हक रखने वाले उस किसान के वारिस को इस योजना का लाभ मिलता है. लेकिन इसके लिए भी कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं. किसान के उस वारिस को अलग से पोर्टल में खुद को रजिस्टर करना होगा.
इतना ही नहीं, इसमें यह भी देखा जाएगा कि ये वारिस लाभ लेने के लिए सरकार की शर्तों पर खरा उतर रहा है या नहीं. अगर किसान का वारिस इस योजना के तहत बनाए गए नियमों को पूरा करता है, तो उसे इस योजना का लाभ मिलेगा.
अपडेट करा लें अपना आवेदन
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको कोई दिक्कत हो रही है तो जल्दी उसे सुलझा लें.
- इसके लिए आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर या मेल आईडी पर मेल कर समाधान करवा सकते हैं.
- पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क किया जा सकता है.
- ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं.
- अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें.
अपनी किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक
1. किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें.
3. अब बेनेफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.