Weather Update Today: बारिश और ठंड से इन राज्यों में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मोसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 1 नवंबर 2022 को तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
भारी बारिश को देखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में स्कूल कालेज बंद कर दिए गए है। राज्य में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम ने आज 5 राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall Alert) की अलर्ट जारी किया है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी तथा उसके साथ साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश या एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश दे सकता है।
पंजाब के कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होगी परंतु हरियाणा दिल्ली उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। पश्चिम भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय रहेगा।
वहीं, दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का कहर बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों का AQI बहुत खराब कैटेगरी में है।
मौसम विभाग के मुताबिक, धीरपुर (दिल्ली ) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 594 पहुंच गया है। वहीं, देश के निचले इलाकों में पूर्वोत्तर मॉनसून दस्तक दे रहा है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल।
इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल समेत देश के कई हिस्सों उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश हो रही है। इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है।
एमआईडी ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान, निकोबार, यनम, केरल और माहे समेत कई जगहों पर आज भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
इसके साथ आज असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी बारिश के आसार हैं।
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण स्कूल- कालेज बंद
भारी बारिश के देखते हुए दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आरेंज और कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में भारी बारिश के देखते हुए कई जिलों में स्कूल- कालेज बंद करने के निर्देश जारी हुआ है। आईएमडी द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नागापट्टिनम, तिरुवरुर, मयिलादुथुराई जिलों में स्कूल और कॉलेज आज, 1 नवंबर को बंद रहेंगे।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में भारी बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। अगले कुछ दिनों में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, बारिश और ठंड का ट्रिपल अटैक होगा।
जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क उत्तर-पश्चिम हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बर्फीले इलाकों से गुजरेगी और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से तक ठंडक लेकर पहुंचेंगी।
उत्तर से लेकर मध्य भारत तक बढ़ेगी ठिठुरन
एमआईडी के मुताबिक 6-7 नवंबर से देश में दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से लेकर मध्य भारत तक ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पहला पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर में दस्तक दे दिया है। एक-दो नवंबर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं।
वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3 नवंबर को आएगा। इसके कारण 5 से 6 नवंबर तक कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण 8-9 नबंवर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।