Crime News: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की अपने पति की हत्या, काट डाला गुप्त अंग...

यह घटना बेंगलुरु की बताई जा रही है। यहाँ पर एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का लिंग काट दिया। इतना ही नहीं जब महिला का मन नहीं भरा तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
 

पुलिस ने आरोपित महिला श्वेता और उसके प्रेमी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आंध्र प्रदेश के हिंदुपुर के हैं। वारदात की जानकारी गुरुवार को मिली।

 

श्वेता और चंद्रू की शादी परिवार के लोगों ने कराई थी। दोनों में 18 साल का अंतर था। शादी के बाद चंद्रू श्वेता को हिंदुपुर में छोड़कर बेंगलुरु आ गया।

 

पति ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत


श्वेता शादी के पहले से सुरेश से प्यार करती थी। शादी के बाद भी अफेयर जारी रहा। युवक लोकेश भी श्वेता से प्यार करता था। सुरेश के साथ अपने अफेयर को छिपाते हुए उसने आरोप लगाया कि लोकेश उसे परेशान कर रहा था।

चंद्रू ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। श्वेता ने अपने परिवार और पुलिस की मौजूदगी में लोकेश को पीटा था। इसके बाद चंद्रू श्वेता को येलहंका कर्नाटक लेकर आ गया।

इस बीच उसका प्रेमी सुरेश उसे मैसेज करता रहा। श्वेता के लिए सुरेश के साथ अफेयर जारी रखना कठिन हो गया इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए सुरेश से कहा।

प्रेमी संग मिल की पति की हत्या


21 अक्टूबर को जब चंद्रू घर लौटा, तो श्वेता उसे छत पर ले गई, जहां सुरेश पहले से ही इंतजार कर रहा था। इस दौरान श्वेता ने प्रेमी को चाकू दिया। इसी चाकू से सुरेश और श्वेता ने चंद्रू का लिंग काटा।

इतने पर भी मन नहीं भरा तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। चंद्रू की हत्या के बाद श्वेता ने नाटक किया मानो कुछ नहीं हुआ हो। उसने लोगों से कहा कि चंद्रू काम से घर नहीं लौटा।

जब चंद्रू वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने खोजना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे छत पर खून से लथपथ पाया।


बयान बदलने पर बढ़ा पुलिस का शक


श्वेता बार बार बयान बदल रही थी। इससे पुलिस का संदेह बढ़ गया । पूछताछ की गई तो उसने कहा कि लोकेश एक साल से फोन कर उसे परेशान कर रहा था।

हालांकि पुलिस जांच से पता चला कि लोकेश ने उसे कोई फोन नहीं किया था। श्वेता के मोबाइल डाटा से पता चला कि हत्या के दिन उसने सुरेश को 20 बार काल किया था। उसने सुरेश को अपने घर का लोकेशन भी भेजा था

Bengaluru murder, Husband murder, Woman kills husband, genital cut national news hindi news