Crime News: भाजपा नेता को अश्लील वीडियो कॉल, अब कॉल कर मांगे 1 लाख रुपए
अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए मांगे की गई हैं। भाजपा नेता के परिवार की महिला हाल ही में चेयरमैन बनी थी।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना सिविल लाइन में FIR नंबर 315 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की छानबीन अभी जारी है।
भाजपा के एक बड़े नेता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्टूबर की रात को उसके वाट्सएप पर अज्ञात नंबर से काल आई।
काल उठाते ही एक लड़की दिखाई दी। लड़की पूरी तरह से नग्न अवस्था में थी। उसने तुरंत ही कॉल काट दी और उस नंबर को ब्लाक कर दिया।
बुधवार दोपहर बाद जब वह अपने कार्यालय में पहुंचा तो एक दूसरे अज्ञात नंबर से काल आई। उसने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उसका अश्लील वीडियो उनके पास हैं।
फोन करने वाले ने भाजपा नेता से एक लाख रुपए मांगे। उसे धमकाया गया कि अगर रुपए न दिए तो वे उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।
भाजपा नेता ने इसको लेकर अपने परिजनों और पार्टी के साथी नेताओं से बात की। सबसे बातचीत ओर सलाह के बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसमें अभी ब्लैकमेलिंग की ही धारा लगाई गई है। पुलिस के जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस कॉल करने वालों के बारे में पूरी डिटेल जुटा लेगी।