logo

ढाबे पर खाने को लेकर हुआ विवाद, तो 2 लोगों को मारी गोली

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने एक ढाबा संचालक और उसके साथी को गोली मार दी। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
ढाबे पर खाने को लेकर हुआ विवाद, तो 2 लोगों को मारी गोली

वहीं रोहड़ाई थाना पुलिस ने सीआईए रेवाड़ी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान नैनसुखपुरा निवासी रोहित उर्फ शूटर व रोहड़ाई निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश अभी फरार है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव रोहड़ाई निवासी सुनील व गांव कतोपुरी निवासी प्रवीण कुमार ने मिलकर रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर रोहड़ाई मोड़ के निकट ढाबा खोला हुआ है।

मंगलवार की रात करीब 12 बजे ढाबा पर गांव नैनसुखपुरा निवासी रोहित उर्फ शूटर व गांव मोहद्दीपुर निवासी दीपक खाना खाने के लिए आए थे।

खाने में दाल मांगने पर बढ़ा विवाद

ढाबा पर पहुंचने के बाद दोनों ने खाने में दाल मांगी। दाल नहीं होने पर दोनों का प्रवीण व सुनील के साथ विवाद हो गया था। खाना खाने के बाद दोनों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और गांव रोहडाई के रहने वाले कुलदीप के खाते में लिखने के लिए कहा, लेकिन प्रवीण व सुनील ने इनकार कर दिया। विवाद के बाद दोनों युवक खाने के पैसे देकर चले गए।

वापस आकर कर दी दनादन फायरिंग

कुछ देर बाद ही रोहित, दीपक व कुलदीप ढाबा पर पहुंचे और प्रवीण व सुनील पर गोली चला दी। गोली सुनील के पैर से आर-पार हो गए , जबकि प्रवीण के पैर में धंस गई।

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस ढाबा पर पहुंची। घायलों के परिजन ने दोनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

एक का ऑपरेशन कर निकाली गोली

अस्पताल में भर्ती घायल प्रवीण का ऑपरेशन कर डॉक्टर ने पैर से गोली निकाल दी है। रोहड़ाई थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
 

click here to join our whatsapp group