PF Balance Check: अब PF से पैसे निकालना हुआ आसान, ये ऑनलाइन स्टेप्स अपनाएं

PF Balance Check: अगर आप अपने PF अकाउंट से ऑनलाइन पैसा निकालना चाहते हैं तो अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। EPFO की वेबसाइट या Umang ऐप के ज़रिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर आप घर बैठे PF क्लेम कर सकते हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया यहां।
 
 
PF Balance Check:  अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपने कभी न कभी EPF यानी एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड (Employee Provident Fund) के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक सरकारी सेविंग स्कीम है, जिसे खासतौर पर कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस स्कीम के तहत कर्मचारी और उनका नियोक्ता हर महीने एक तय राशि EPF खाते में जमा करते हैं। इस पूरे सिस्टम को EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) मैनेज करता है।

हर वित्तीय वर्ष के लिए EPFO ब्याज दरें तय करता है, और इस स्कीम में जमा पैसे पर ब्याज भी मिलता है। जब कर्मचारी रिटायर होते हैं या नौकरी छोड़ते हैं, तब वह इस फंड को निकाल सकते हैं। इसके अलावा, इमरजेंसी की स्थिति में भी आंशिक रकम निकाली जा सकती है।

Home Loan Rate: अब सस्ता हो गया होम लोन, जानिए! 20 साल के लोन पर EMI कितनी होगी?

EPF से पैसे निकालने से पहले ज़रूरी बातें

EPF अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कुछ ज़रूरी शर्तें और तैयारियां होनी चाहिए, ताकि आपकी क्लेम प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए। सबसे पहले आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए। साथ ही, UAN को आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है।

इसके अलावा, आपकी KYC डिटेल्स EPFO के पोर्टल पर अपडेट और वेरिफाइड होनी चाहिए। यदि आपकी ये डिटेल्स सही नहीं होंगी, तो EPF विड्रॉ का क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।

PF से पैसे निकालने का ऑनलाइन प्रोसेस

अब EPF से पैसे निकालना पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है। आप घर बैठे भी ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे पूरी करनी है:

स्टेप 1:

सबसे पहले EPFO की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं:
https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/

स्टेप 2:

यहां आप अपने UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। फिर जो कैप्चा दिखाई दे, उसे सही-सही भरें और "साइन इन" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3:

अब आपको सबसे पहले अपने KYC स्टेटस की जांच करनी होगी। इसके लिए "Manage" सेक्शन में जाएं और वहां "KYC" विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको दिखेगा कि आपका आधार, पैन और बैंक डिटेल्स वेरिफाइड हैं या नहीं।

स्टेप 4:

इसके बाद "Online Services" टैब पर क्लिक करें और "Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)" ऑप्शन चुनें।

स्टेप 5:

आपका बैंक अकाउंट नंबर स्क्रीन पर शो करेगा। इसे एक बार फिर से एंटर करके वेरिफाई करें। इसके बाद "Verify" और फिर "Proceed" पर क्लिक करें।

स्टेप 6:

अब आपको क्लेम टाइप चुनना होगा:

  • यदि आप पूरा PF निकालना चाहते हैं, तो "Only PF Withdrawal (Form 19)" का चुनाव करें।

  • अगर आपको पेंशन फंड से पैसा निकालना है, तो "Pension Withdrawal (Form 10C)" सिलेक्ट करें।

  • मेडिकल खर्च, बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए पैसा निकालना है, तो "Advance/Partial Withdrawal (Form 31)" का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 7:

यहां आपसे विड्रॉल का कारण पूछा जाएगा। उस हिसाब से जरूरी डिटेल्स भरें। यदि कोई दस्तावेज मांगा जाए (जैसे मेडिकल सर्टिफिकेट, अस्पताल बिल आदि), तो उसका स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 8:

अब सबकुछ चेक करने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें। आपका क्लेम सबमिट हो जाएगा और आपको एक एकनॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। इसे सेव कर लें ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर ट्रैक कर सकें।

कितने दिन में आएगा पैसा?

आपका PF क्लेम सबमिट होने के बाद आमतौर पर 5 से 20 कार्यदिवस के भीतर पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। हालाँकि, अगर डॉक्युमेंट्स अधूरे हैं या कोई डिटेल मिसमैच है, तो इसमें थोड़ा और समय लग सकता है।

किन परिस्थितियों में आंशिक विड्रॉल किया जा सकता है?

EPF स्कीम के तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में ही आंशिक रूप से पैसा निकाला जा सकता है। जैसे:

  • मेडिकल इमरजेंसी: खुद या परिवार के इलाज के लिए।

  • हायर एजुकेशन: खुद या बच्चों की पढ़ाई के लिए।

  • शादी: खुद, भाई-बहन या बच्चों की शादी के लिए।

  • घर खरीदना या बनवाना: फ्लैट या प्लॉट खरीदने, होम लोन चुकाने या मकान बनाने के लिए।

हर स्थिति में निकासी की राशि और पात्रता अलग-अलग होती है, जो EPFO की गाइडलाइन्स में तय होती है।

EPFO हेल्पलाइन और सपोर्ट

यदि EPF क्लेम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो आप EPFO की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। आप पोर्टल पर लॉगिन करके "Grievance" सेक्शन के तहत भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

EPF एक बेहतरीन रिटायरमेंट सेविंग्स विकल्प है, जो न सिर्फ रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सिक्योरिटी देता है, बल्कि ज़रूरत के समय आपकी मदद भी करता है। अगर आप इसके सभी नियमों और प्रक्रिया को सही से समझते हैं, तो आप आसानी से ऑनलाइन फंड निकाल सकते हैं, वो भी बिना किसी एजेंट या बिचौलिए की मदद के।

इसलिए, समय-समय पर अपने UAN और KYC डिटेल्स को अपडेट करते रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर आप आसानी से PF बैलेंस चेक कर सकें और फंड निकाल सकें।