How To Pay Traffic Challan Online : घर बैठे भर सकते हैं ट्रैफिक चालान, जानिए Paytm से जुर्माना भरने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

How To Pay Traffic Challan Online : किसी भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर अब चालान का भुगतान यूपीआई और पेटीएम जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए किया जा सकेगा। कई राज्यों और शहरों में पुलिस ने यह सेवा आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई है।
 
 

Haryana Update,How To Pay Traffic Challan Online: भारत में अब डिजिटल पेमेंट का बोलबाला है। फलों और सब्जियों से लेकर किराने की दुकानों तक, हर कोई UPI के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर सकता है। बढ़ते डिजिटल पेमेंट के दौर में ट्रैफिक पुलिस ने भी डिजिटलाइजेशन का रास्ता अपना लिया है. देश के कई शहरों में आप ट्रैफिक चालान का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम पुलिस ने भी हाल ही में चालान के लिए ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करना शुरू कर दिया है. फरीदाबाद पुलिस यह सेवा पहले ही शुरू कर चुकी है. आप चालान का भुगतान पेटीएम या किसी यूपीआई ऐप की मदद से कर सकते हैं।

ट्रैफिक चालान का भुगतान करने की ऑफ़लाइन सुविधा अभी भी उपलब्ध है। ऐसा करने के लिए आपको उस ट्रैफिक पुलिस स्टेशन जाना होगा जिसके इलाके में आपकी गाड़ी रोकी गई है. वहां आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर चालान राशि का भुगतान करना होगा। हमेशा चालान का भुगतान करें और अपनी रसीद साथ रखें।

आप ऑनलाइन चालान भी परिवहन मंत्रालय (MoRTH) की वेबसाइट पर भर सकते हैं। इसके लिए आपको www.echallan.parivahan.gov.in मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको चालान नंबर, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालकर पहले चालान डिटेल्स को देखना होगा। इसके बाद Captcha भरना होगा और Get Details पर क्लिक करना होगा। चालान विवरण आपके सामने आ जाएगा। विस्तार देखने के बाद आप पेमेंट करने का ऑप्शन उसी पेज पर चुन सकते हैं। आपको इसके बाद पेमेंट का प्रूफ मिलेगा।

IPO News : उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतरा यह IPO, मामूली प्रीमियम पर शेयर स्‍टॉक मार्केट में हुए लिस्‍ट