Smartphone Offer: ऑनर का खास तोहफा

Smartphone Offer News: पावरफुल फीचर्स और महान डिस्काउंट के साथ, ऑनर 90 5G स्मार्टफोन ने भारतीय बाजार में किया धमाकेदार वापसी, खरीदारों के लिए बना है यह नया वर्शन।
 
Haryana Update, Deal On Honor 90 5G: नया साल उन ग्राहकों के लिए भी खुशियों की सौगात लेकर आया है, जो पावरफुल कैमरा वाला नया फोन खरीदना चाहते हैं। चाइनीज टेक कंपनी ऑनर ने Honor 90 5G स्मार्टफोन के साथ पिछले साल भारत में जबरदस्त वापसी की है और इस फोन को 200MP कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है।

अब यह डिवाइस 11,000 रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकता है।

पावरफुल स्मार्टफोन में ऑनर ने 200MP मेन कैमरा सेटअप के साथ Qulacomm Snaodragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स दिए गए हैं और दावा है कि इसका डिस्प्ले आंखों के लिए सबसे सुरक्षित है। डिवाइस को भारत में Amazon से ऑर्डर किया जा सकता है और इसपर ढेरों ऑफर्स का फायदा मिल रहा है।

क्या है ऑफर
ऑनर डेज सेल की शुरुआत हो गई है, जो 5 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक चलेगी और इस दौरान डिवाइस पर ढेरों ऑफर्स मिल रहे हैं। Honor 90 5G स्मार्टफोन पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ICICI, SBI और HDFC बैंक कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में भी 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहकों को पुराने फोन के बदले 5000 रुपये का एक्सट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट दिया गया है और नया फोन 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

ऑफर्स के बाद Honor 90 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये रह जाएगी। इसी तरह 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरियंट को छूट के बाद 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन 3 कलर ऑप्शंस- एमराल्ड ग्रीन, डायमंड सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

Honor 90 5G Specifications
स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 1.5K क्वॉड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया गया है। यह डिस्प्ले 1600nits की पीक ब्राइटनेस और 3840 PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसके आंखों में थकान नहीं महसूस होती। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिल जाता है।

Honor 90 5G के बैक पैनल पर 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है, जिसको 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें Android 13 पर आधारित MagicOS 7.1 और एक दर्जन से ज्यादा 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है।

Budget Smartphone : 25,000 रुपये के बजट में 5G स्मार्टफोन