logo

Budget Smartphone : 25,000 रुपये के बजट में 5G स्मार्टफोन

Budget Smartphone List: पॉकेट-फ्रेंडली रेंज में 5G फीचर्स के साथ, ये 5 स्मार्टफोन लेकर आए हैं एक नई रेंज - इसमें हैं 50MP कैमरा और 5000 एमएएच तक की बैटरी।
 
smartphone
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana Update, Smartphone Under ₹25000: iQOO Neo 7 5G: सबसे पहला फोन आईक्यू का है. इस फोन को आप 8/128GB और 12/256GB में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन में आपको Dimensity 8200 5G प्रोसेसर मिलता है. फोन में 5000 एमएमएच की बैटरी 120 वॉट के चार्जिंग के साथ मिलती है. जिन लोगों के लिए बैटरी और फास्ट चार्जिंग प्राथमिकता है उनके लिए ये फोन अच्छा है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 64+2+2MP के तीन कैमरा मिलते हैं. बेस वेरिएंट के लिए फोन की कीमत 24,999 रुपये है.

 OnePlus Nord CE 3 5G: 25,000 के बजट में ये भी एक अच्छा फोन है. इसमें आपको 5000 एमएएच की बैटरी 80 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ और 6.7 इंच की डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+8+2MP के तीन कैमरा हैं. फ्रंट में 16MP के कैमरा दिया हुआ है. मोबाइल फोन की कीमत 24,999 रुपये है.

Samsung Galaxy M34 5G: इस फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. ये स्मार्टफोन उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें ज्यादा बैटरी की जरूरत है. फोन में 6000 एमएएच की बैटरी मिलती है. सैमसंग का ये फोन Exynos 1280 प्रोसेसर पर काम करता है.
Motorola Edge 40 Neo 5G: इस फोन में pOLED डिस्प्ले मिलती है. ये स्मार्टफोन गेमिंग के लिए बेस्ट है. इसमें 144hz के रिफ्रेश रेट मिलता है जो गेमिंग मन खासा काम आने वाला है. दूसरे स्पेक्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर, 5000 एमएएच की बैटरी और 50+13MP का ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है.
Redmi 12 5G: जिन लोगों को एकदम सस्ते में 5G पर स्विच करना है उनके लिए रेडमी का ये फोन अच्छा है. इसमें 5000 एमएएच की बैटरी, स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 और 50MP का कैमरा मिलता है.

Moto 5G SmartPhone: कम पैसों में मिल रहा Moto का 5G स्मार्टफोन, कीमत समेत जानें इसके धासू फीचर्स