logo

यह दुर्भाग्यपूर्ण कि भारत में महिलाएं आज भी छलनी से चांद देखती हैं, चीन और अमेरिका की महिलाएं चांद पर - Govind Ram

controversial statement on Karva Chauth:Controversial statement given by Indian women about celebrating Karva Chauth- Minister Govind Ram Meghwal 

 
controversial statement on Karva Chauth: चीन और अमेरिका चांद तक पहुंचे ,लेकिन भारतीय महिलाएं अभी भी..- Minister Govind Ram Meghwal 

Haryana Update: Minister Govind Ram Meghwal भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

 

 

 

 

भाजपा (BJP) ने मेघवाल पर यह आरोप उनके इस कतिपय बयान को लेकर लगाया जिसमें उन्‍होंने कहा था कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं आज भी करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करने के लिए छलनी से चांद देखती हैं जबकि चीन और अमेरिका जैसे देशों में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जीती हैं।"

RELATED NEWS

 

 

Minister Govind Ram Meghwal मेघवाल ने यहां राजस्‍थान डिजिफेस्ट (Rajasthan Digifest) के समापन कार्यक्रम में कहा, "चीन, अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी हमारे यहां करवा चौथ पर महिलाएं छलनी देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं लेकिन पति कभी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए छलनी नहीं देखता।" उन्होंने कहा, "लोग (दूसरों को) अंधविश्वास में धकेल रहे हैं, लोग धर्म और जाति के नाम पर को दूसरे को लड़ा रहे हैं।" मेघवाल ने जब यह टिप्पणी की तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) आयोजन में मौजूद थे।


 


 

मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह देश में वैज्ञानिक प्रवृत्ति और शिक्षा (scientific temper and education) को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं करवा चौथ के खिलाफ नहीं हूं, जो कोई भी इस परंपरा का पालन करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है। मैं वैज्ञानिक सोच के महत्व के बारे में बात कर रहा था।" इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री (BJP State Spokesperson and MLA Ramlal Sharma) पर हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कल्पना चावला (Kalpana Chawla) अंतरिक्ष में जा चुकी हैं और कई भारतीय महिलाएं पायलट (Indian women pilots) के तौर पर आकाश में उड़ान भर रही हैं।

RELATED NEWS

उन्होंने कहा, "उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें माफी मांगनी (Have insulted crores of women and they should apologize) चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।" शर्मा ने कहा कि भारतीय महिलाएं व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परंपराओं का पालन कर रही हैं और करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।" Sharma said that Indian women are following traditions while maintaining a balance between personal and professional life and wish their husbands a long life on Karva Chauth.


 

click here to join our whatsapp group