logo

दिल्ली के बाद हरियाणा में शुरू हुए दो नए टोल बूथ, इस रूट पर अब अधिक देना होगा शुल्क

New Delhi. New Toll Booth in Haryana: नई दिल्ली से हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल और होडल से होते हुए यदि आप धार्मिक नगरी वृंदावन, मथुरा र्और आगरा जाना चाहते हो तो फिर आपको तीन जगह ना केवल टोल टैक्स से होकर जाना पड़ेगा, बल्कि घंटों जाम में भी फंसने की लिए मजबूर होना पड़ेगा।
 
दिल्ली के बाद हरियाणा में शुरू हुए दो नए टोल बूथ, इस रूट पर अब अधिक देना होगा शुल्क

Haryana Update. जी हां दिल्ली को पार करते ही सबसे पहले आपको बदरपुर बार्डर पर बने हुए टोल टैक्स पर अपनी जेब ढीली करनी होगी। इसके बाद जैसे ही आपकी गाड़ी रफ्तार पकडेगी तो आपको एक बार फिर से बल्लभगढ़ पार करने के बाद गांव गदपुरी टोल नाके पर रूकने के लिए मजबूर होना होगा। इस टोल पर दोबारा आपको टोल टैक्स की अदायगी करनी होगी।

 

 

हटा दिया गया श्रीनगर का टोल बूथ

यानि कि दिल्ली के बाद दूसरा टोल टैक्स हरियाणा के इस गांव में लगे बूथ पर देना होगा। इसके बाद होडल शहर से पहले बने श्रीनगर टोल टैक्स पर आप बिना टोल दिए निकल सकते हैं। गांव गदपुरी में स्थापित टोल के बाद श्रीनगर के बूथ को हटा दिया गया है। यह आपके लिए कुछ राहत हो सकती है, मगर जैसे ही आप इस टोल से निकलेंगे तो फिर होडल-करमन बार्डर पर तीसरे टोल टैक्स से आपका वास्ता पड़ेगा। इस टोल पर भी आपको टैक्स देकर निकलना पड़ेगा। यानि कि दिल्ली बदरपुर बार्डर सहित हरियाणा के दो अन्य टोल पर अदायगी के बाद ही आप वृंदावन और मथुरा में कृष्ण भगवान के दर्शन कर पाएंगे।

 

 

ये है टोल टैक्स के रेट

दिल्ली में जहां एक तरफ कार का टोल टैक्स 26 रुपए है, वहीं दोनों तरफ का यह शुल्क 39 रुपए है। जबकि गदपुरी बार्डर .के टोल पर कार का एक तरफ का 110 रुपए है तथा मंथली पास 3690 रुपए दर्शाए गए हैं। वहीं करमन बार्डर पर शुल्क 85 रुपए दर्शाए गए हैं। टोल कंपनी द्वारा अपने बूथ पर लगाए गए रेट बोर्ड में केवल एक तरफ का शुल्क ही अंकित किया गया है। उसमें दोनों तरफ की जानकारी लोगों को उपलब्ध नहीं करवाई गई है। जबकि इससे पहले की व्यवस्था में दिल्ली के बाद केवल श्रीनगर में ही टोल लगता था, जहां दोनों तरफ के 165 रुपए शुल्क की अदायगी होती थी। मगर अब दिल्ली से चलने के बाद लोगों को दो जगह और टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। व्यवस्था में तमाम खामियां होने की वजह से इन टोल बूथ पर अधिकांश बार लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। यानि कि टोल देने की एवज में लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ती है।

मंत्री ने कहा था 60 किमी में होगा एक बूथ

हालांकि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह बयान भी काफी सुर्खियों में रहा था कि 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा होगा। मगर बात दिल्ली और हरियाणा होते हुए मथुरा जाने की करें तो इस रूट पर 60 किलोमीटर के भीतर ही लोगों को दो टोल टैक्स का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जाम में फंसने की परेशानी अलग से झेलनी पड़ रही है। इस पूरे रूट के अलावा यदि बात करें फरीदाबाद के लोगों की तो उन्हें अब अपने शहर से बाहर जाने के लिए सभी रूट पर टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा है।

टोल से घिरा है फरीदाबाद

फरीदाबाद से गुरूग्राम, सोहना, पलवल और दिल्ली जाने के लिए चारों दिशाओं में टोल टैक्स देना पड़ता है। हैरत की बात तो यह है कि इतना टोल टैक्स चुकाने के बावजूद फरीदाबाद जिले की तमाम सडक़ें गडढों में तब्दील हो चुकी हैं और बरसात के दिनों में यह शहर तालाब का रूप धारण कर लेता है। जगह जगह गदंगी के ढेर इस शहर की शोभा बढ़ा रहे हैं। सभी सडक़ों पर चालान काटने के लिए टे्रफिक पुलिस के सिपाही पूरी तरह से मुस्तैद रहते हैं। मगर विकास कार्यों के लिए केवल इस शहर के लोगों को सपने दिखाए जाते हैं, मगर हकीकत में विकास होता नहीं है।

click here to join our whatsapp group