logo

Rain Alert: दिल्ली हरियाणा समेत इन राज्यों मे अगले 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे मेघा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Update: मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में चार दिन की बारिश का अनुमान लगाया है।

 
rain alert
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana-Delhi Heavy Rain Alert: दिल्ली में अगले चार दिनों में बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने व्यक्त की है। बारिश मध्यम से हल्की होगी। इसके अलावा, चार और राज्यों में बारिश के लिए कुछ दिनों का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा दिल्ली समेत इन राज्यों मे अगले 4 दिन होगी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में चार दिन की बारिश का अनुमान लगाया है। 19 जुलाई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश होगी। 20 व 21 जुलाई को हल्की बारिश होगी, फिर 22 व 23 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होगी। 24 जुलाई से बारिश कम हो जाएगी।

Latest UpdateWeather: हरियाणा के इन 17 जिलों मे आज होगी बहुत तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मंगलवार को भी दिल्ली में दोपहर के समय कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, मौसम विभाग ने बताया। इससे सुबह की गर्मी से कुछ राहत मिली। एक बजे आसमान में काली घटा छा गई, फिर कुछ देर बाद बारिश होने लगी। शाम साढ़े पांच बजे तक औसत बारिश दर 000.7 मिमी थी। रिज में सबसे अधिक 21.0 मिलीमीटर बारिश हुई, पीतमपुरा में 11.0 मिलीमीटर, मुंगेशपुर में 4.0 मिलीमीटर, लोदी रोड में 3.9 मिलीमीटर और पालम में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई। दिल्ली में मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री कम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस था।