PNB ब्रांच मे सेंधमारी, पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर ATM किया क्षतिग्रस्त
हरियाणा के नारनौल शहर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की मुख्य ब्रांच में बदमाशों ने सेंधमारी की. बदमाश एक दुकान के साथ लगती बैंक की दीवार को तोड़कर अंदर घुस गए. बदमाशों ने शाखा के अंदर लगे ATM को तहस-नहस कर दिया. हालांकि एटीएम से कैश चोरी हुआ या नहीं हुआ. अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

सिटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल शहर में सरकारी अस्पताल के निकट पंजाब नैशनल बैंक की मुख्य शाखा है. इसके साथ ही एक दुकान बनी हुई है. देर रात बदमाशों ने सबसे पहले इसी दुकान की जाली को तोड़ा और फिर दुकान के साथ लगती बैंक की दीवार को तोड़ दिया.

बदमाशों ने बैंक के अंदर लगी ATM मशीन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. गुरुवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी ब्रांच पहुंचा तो दीवार टूटी देख अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही पुलिस को जानकारी दी. मौके पर सिटी थाना प्रभारी से लेकर सीआईए की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारी बैंक में लगे CCTV फुटेज भी खंगालने में जुटे हैं, जिससे बदमाशों और पूरी वारदात का पता लगाया जा सके.
अन्य ताजा खबर- Karnal. कैश लुटेरों की आज होगी कोर्ट मे पेशी, पेट्रोल पंप के कर्मी ने ही साथियों संग दिया वारदात को अंजाम
हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एटीएम मशीन में कितना कैश था. पुलिस का कहना है कि बैंक अधिकारियों के आने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन लगाया जा सकता है. वहीं दूसरी तरह बैंक की मेन ब्रांच में हुई इस वारदात ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए है. चूंकि प्रदेशभर में बैंक, कैश वैन और बैंक कर्मचारी इन दिनों बदमाशों के निशाने पर हैं.