logo

Haryana Weather: 18 से 19 जून तक हरियाणा के कई स्थानो पर बारिश की संभावना, धान की खेती हुई शुरु

Weather forecast: दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में बिपरजॉय का सबसे अधिक असर होगा।
 
Haryana weather
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weather update: बिपरजॉय चक्रवात केवल हरियाणा के दक्षिणी जिलों को प्रभावित करेगा। 19 जून तक इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जाएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इस दिन दक्षिण हरियाणा के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने भी कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजॉय चक्रवात की वजह से राज्य में बारिश और तेज हवाएं हो सकती हैं।

दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में बिपरजॉय का सबसे अधिक असर होगा।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मौसम विभाग चंडीगढ़ ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हरियाणा का मौसम बदलेगा। 18 जून से 19 जून तक राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम बदल जाएगा।

बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से टकराएगा, फिर राजस्थान से होकर दक्षिण हरियाणा तक जाएगा। बिपरजॉय की वजह से हरियाणा पर बहुत ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन 18 और 19 जून तक ही इसके असर का स्पष्ट पता चल पाएगा। चक्रवात समुद्र में बहुत तेज होते हैं, लेकिन जमीन से टकराने के बाद वे धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं। जब बिपरजॉय चक्रवात हरियाणा पहुंचेगा, तो वह भी कमजोर हो जाएगा।

लेकिन चक्रवातों का प्रभाव बढ़ भी सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने तुरंत चेतावनी दी है।

latest news: Monsoon पर चक्रवाती तूफान की मार, अगले 48 घंटों मे इन राज्यों मे आएगी आँधी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य मे मौसम

आज से हरियाणा में भी धान की खेती शुरू हो गई है। मौसम धान की खेती के लिए अनुकूल है। वर्तमान दिनों में आमतौर पर कम बारिश होती है, लेकिन इस बार बारिश से किसानों को फायदा होगा। क्योंकि धान की बिजाई के समय बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है, और बारिश होने से किसानों के पास पानी की कमी नही होगी। तापमान में भी गिरावट होगी।