logo

Haryana Monsoon: 12 जिलों में मॉनसून आने की संभावना, आज से हरियाणा में होगें बारिश होने के आसार, अब लोगो को मिलेगी गर्मी से राहत

Haryana Rain Alert: हरियाणा में गर्मी से बहाल लोगो के लिए राहत भरी खबर सामने आई, हरियाणा के 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
 
Haryana Monsoon
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Monsoon Alert: 22 वर्षों में 15 बार जून में और 7 बार जुलाई में आया मानसून, बारिश के आसार से सात डिग्री तक पारा कम होने से लोगो को मिलेगी गर्मी से राहत। अंबाला में भारी बारिश के कारण सङको व गलियों में पानी के बङे गड्डो की वजह से लोगो को बहुत परेशानियां छेलनी पङ रही है। तो गन्नौर में भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद कर दी गई है। 

यमुनानगर के बाद हरियाणा के पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी जिलों में रविवार को मानसून आया। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी मानसून आया।  शनिवार देर रात और रविवार को हुई भारी बारिश इसी का कारण है। अगले दो दिनों तक पूरे हरियाणा में तेज हवाएं और बादल गरजने के साथ - साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि हरियाणा, व दिल्ली में मानसून समय से पहले आ गया। पिछले 22 वर्षों में 15 बार जून महीने में और 7 बार जुलाई में हरियाणा और दिल्ली में मानसून आया था। बारिश के बाद सात डिग्री तक कम पारा होने की वजह से लोगों को मिली गर्मी से राहत।

कैथल में ज्यादा गर्मी और उमस के कारण लोगो का हुआ बहुत बुरा हाल। फिलहाल बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र बनने व एक होने से पंजाब पर कम दबाव बना हुआ है। एक रेखा दक्षिण पंजाब से हरियाणा के मध्य हिस्से से होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिल रही है। इसके प्रभाव से अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में भारी बारिश हुई, जबकि बाकी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से लोगो को मिली राहत।

गुरुग्राम : बरसात से कई जगह जमा हुआ बारिश का पानी
शनिवार देर रात आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है,शहर की बिजली व्यवस्था भी खराब हो गई जो रविवार शाम 5 बजे तक ठीक हो पाई। शनिवार देर रात से रविवार को पूरा दिन लोगों को बिजली न आने की वजह से बहुत परेशानियां । हाईवे के सर्विस लेन से लेकर एमजी रोड तक और डीएलएफ की कॉलोनियों से लेकर सामान्य अस्पताल तक हर जगह बारिश का पानी ईकठ्ठा हो गया था।  

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई  भारी बारिश से  किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान पहरा देकर अपनी फसलों की देखभाल कर रहे हैं। रविवार को जलस्तर 20 हजार क्यूसेक तक पंहुच गया था। वहीं दो दिनों से पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से पहाङो पर पानी 20265 क्यूसेक पर पहुंच गया था।
कई जगह भारी बिजली गिरने के कारण कई ट्रेनें रघ की गई।

Latest News: हरियाणा के ताऊ खट्टर सरकार ने दिया गरीब परिवारों को उपहार, लोगों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

रोहतक में सुबह 4 बजे से भारी बारिश  हुई और सुबह साढ़े 8 बजे तक 47.5 एमएम हुई। दोपहर दो बजे तक हल्की - हल्की बारीश होती रही। सोनीपत में 67 एमएम और गन्नौर 112 एमएम बारिश हुई। 

झज्जर में 132 एमएम बारिश हुई है,और लगभग पूरे शहर में भारी बारिश के कारण पानी भर गया है, और पूरे दिनभर बिजली ना आने की वजह से लोगो को बहुत परेशानियां हुई।
रेवाड़ी में 24 एमएम बारिश हुई। महेंद्रगढ़ में 78 एमएम बारिश हुई, और साथ ही नौ घंटे बिजली भी नही आई।
 गर्मी से राहत पर जलभराव बना आफत, किसानों के चेहरे खिले।

जीटी बेल्ट के जिलों में रविवार सुबह भारी  बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानीपत में 90 एमएम बारिश हुई। वहीं अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। जिससे  लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुश होते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही किसानों ने धान रोपाई की रोपाई भी चालू कर दी। मानसून की पहली बारिश के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान करनाल के घरौंडा में एक कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में चालक बार-बार बचा। (joginder)