logo

KL Rahul की जगह छीनने का बड़ा दावेदार बना ये खिलाड़ी, हो सकता है उलटफेर

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से बाहर होने के बाद टीम इंडिया की नजर अब टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) जैसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों पर रहे। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया 2 टीमों के खिलाफ सीरीज खेलेगी।

 
KL Rahul की जगह छीनने का बड़ा दावेदार बना ये खिलाड़ी, हो सकता है उलटफेर

Haryana Update. KL Rahul, Asia Cup 2022: इन मैचों से पहले टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। क्रिकेट के कई दिग्गज उनकी जगह एक दूसरे खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं। 

 

Also Read This News- Asia Cup: अब T20 वर्ल्ड कप से भी हाथ धोना चाहते हैं रोहित, जानिए मामला

 

टीम में राहुल की जगह को खतरा

टीम इंडिया में बतौर ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा सेलेक्टर्स की पहली पसंद रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी पिछले कई समय से इसी स्थान पर खेल रहे हैं, लेकिन एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के आखिरी मैच में केएल राहुल के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) के पारी की शुरुआत की थी और शतकीय पारी खेली थी।

इस पारी के बाद से ही कई दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम में बतौर ओपनर देख रहे हैं। इस लिस्ट में अब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी जुड़ गया है। 

KL Rahul


हरभजन सिंह ने उठाई ये मांग 

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का मानना है कि टी20 क्रिकेट में विराट को ओपन कराया जाना चाहिए और केएल राहुल तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे पर बातचीत के दौरान कहा, 'विराट कोहली ने आरसीबी टीम की कप्तानी करते हुए ओपन किया था।

उन्होंने ओपन करते हुए आरसीबी के लिए एक सीजन में ही 921 रन भी बना दिए थे। इसी वजह से उनके लिए ये रोल नया नहीं है। भारतीय टीम को देखना होगा कि वो क्या चाहते हैं।'

Also Read This News- T20 World Cup 2022: पेसर मोहम्मद शमी का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना हुआ मुश्किल, जानिए वजह

उन्होंने आगे कहा, 'क्या वो विराट और रोहित को ओपन कराना चाहते हैं और केएल राहुल को नंबर 3 पर खिलाना चाहते हैं। मैनेजमेंट को ये तय करना होगा कि ये प्लान बी या प्लान ए क्या होगा। मेरे हिसाब से विराट टॉप खिलाड़ी हैं इसमें कोई शक नहीं हैं।

रोहित और राहुल भी वैसे ही हैं। विराट को ओपनिंग करना एक बेहतरीन आइडिया है लेकिन मुझे नहीं पता कि राहुल इस पर सहमत होंगे या नहीं'

टी20 क्रिकेट में जड़ा पहला शतक 


एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली। इस मैच में बतौर ओपनर अपनी पारी की शुरुआत करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 61 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली। इस पारी में विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से 12 चौके और 6 छक्के देखने को मिले। इस मैच के बाद से ही उन्हें बतौर ओपनर खिलाने की मांग उठ रही है। 

kl rahul wife
kl rahul gf
kl rahul girlfriend
kl rahul age
kl rahul news
kl rahul and athiya shetty
kl rahul full name
kl rahul net worth
kl rahul ipl
what happened to kl rahul

click here to join our whatsapp group