logo

Redmi Note 12R Pro बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, इतनी मामूली सी है इसकी कीमत

रेडमी ने अपने नए फोन Redmi Note 12R Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। जानिए पूरी खबर...
 
Redmi Note 12R Pro बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, इतनी मामूली सी है इसकी कीमत 

रेडमी ने अपने नए फोन Redmi Note 12R Pro 5G को लॉन्च कर दिया है।  इस फोन के साथ अब Redmi Note 12 सीरीज में एक नए फोन की एंट्री हो गई है। इससे पहले इस सीरीज में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 4G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pr+ 5G और Redmi Note 12 Turbo जैसे फनो मौजूद हैं। Redmi Note 12R Pro 5G के साथ स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।

Redmi Note 12R Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 12R Pro 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। Redmi Note 12R Pro 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 मिलता है।

Redmi Note 12R Pro 5G की कीमत
Redmi Note 12R Pro 5G को एक ही वेरियंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 23,700 रुपये है। Redmi Note 12R Pro 5G को ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर में खरीजा जा सकता है। भारतीय बाजार में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Redmi Note 12R Pro 5G की बैटरी
रेडमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, डुअल सिम, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm ऑडियो, USB टाईप-सी पोर्ट, वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग है। फोन का कुल वजन 188 ग्राम है।

Redmi Note 12R Pro 5G का कैमरा
Redmi Note 12R Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

click here to join our whatsapp group