logo

AI Technology: ChatGPT और Bard जैसे AI Tools के लिए भारत सरकार बनाएगी नए नियम, जानिए क्या बोले आईटी मिनिस्टर

AI Technology को लेकर भारत सरकार जल्द ही एक नया रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क बनाएगी. जानिए सारी जानकारी...
 
ai technology
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

AI Technology Rules: एआई (Artificial Technology) को लेकर दुनिया भर में अच्छी ख़ासी चर्चा हो रही है और इसके नियमन पर बैठकें हो रही हैं. AI Tech को लेकर अब भारत सरकार भी हरकत में आ गई है और इसके लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क (regulatory framework) बना रही है. इस संबंध में संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि सरकार एल्गोरिदम और कॉपीराइट से संबंधित क्षेत्रों में एआई के नियमन (AI Technology) के लिए कुछ नियम बनाएगी. उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक मुद्दा है. इस पर सभी देशों को मिलकर काम करना होगा ताकि लोगों की भलाई के लिए एक समान कानून या नियम बनाया जा सके.

इसके अलावा आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि G7 की बैठक में सभी देशों के डिजिटल मंत्रियों ने चर्चा की कि एआई रेगुलेशन के लिए कानून कैसे बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह एक वैश्विक मुद्दा है और सभी देशों को मिलकर इस पर काम करना होगा और उसी आधार पर भारत इस पर नियामकीय जांच भी करेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एआई टूल्स जैसे चैट जीपीटी, बार्ड आईपीआर, कॉपीराइट और एल्गोरिद्म के कारोबार को लेकर चिंताएं हैं जिन पर काम किया जाएगा.

कुछ दिन पहले, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन अमेरिकी सीनेट पैनल के सामने पेश हुए और कहा कि चैटजीपीटी के बारे में उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह मानव नौकरियों और श्रम बाजार को कैसे प्रभावित करेगा. उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में मदद करने को कहा. दूसरी ओर, सैम ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि भले ही एआई खतरे से भरा हो, लेकिन इसमें कई बेहतर गुणवत्ता वाली नौकरियां पैदा करने की भी क्षमता है.