logo

Stomach Tips: ये चीज़े गलती से भी ना खाए खाली पेट, आंतो के लिए नुक्सानदायक

पेट में दर्द होता है तब पता नहीं रहता कि यह दर्द क्यों हो रहा है. हेल्दी भोजन हमारे लिए जरूरी है लेकिन कुछ हेल्दी फूड भी हमें नुकसान पहुंचा सकता है. एचटी की खबर में न्यूट्रिशनिस्ट जेना मकतबी ने बताया कि आंतों की हेल्थ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
 
Stomach Tips: ये चीज़े गलती से भी ना खाए खाली पेट, आंतो के लिए नुक्सानदायक

हमें क्या खाना चाहिए, क्या नहीं, यह हमारी पसंद पर निर्भर है. लेकिन पसंद हम नहीं बल्कि हमारी आंत तय करती है. हर इंसान की आंतों की क्षमता अलग-अलग होती है.

इसलिए किसी व्यक्ति को कुछ पसंद हो सकता है तो किसी व्यक्ति को नहीं भी हो सकता है. दरअसल, आंत जिन चीजों को आसानी से पचा दें, वह चीजें ज्यादा पसंद होती है लेकिन कुछ व्यक्तियों की आंतें सब चीजों को पचाने में असमर्थ होती है. कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनसे ज्यादा एसिड बनता है जिसके कारण आंतें आसानी से ग्रहण नहीं कर पाती. इसलिए ऐसे फूड को खाने से पेट में अलग तरह से प्रक्रियाएं होती हैं जिसके कारण पेट में दर्द हो सकता है.

यह भी पढ़े: HealthTips: क्या आप भी बोतल का दोबारा रीयूज़ करते है? तो हो जाओगे किटाणुओ के शिकार

हालांकि जब कुछ लोगों को पेट में दर्द होता है तब पता नहीं रहता कि यह दर्द क्यों हो रहा है. हेल्दी भोजन हमारे लिए जरूरी है लेकिन कुछ हेल्दी फूड भी हमें नुकसान पहुंचा सकता है. एचटी की खबर में न्यूट्रिशनिस्ट जेना मकतबी ने बताया कि आंतों की हेल्थ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. आंत में ही भोजन को तोड़ा जाता है और उससे आवश्यक पोषक तत्वों को निकाला जाता है. अगर आंतों में गुड बैक्टीरिया की कमी हो तो पेट में गैस, ब्लॉटिंग और अन्य समस्याएं होने लगती है. कुछ फूड में इतना ज्यादा फाइबर होता है कि यह पेट में दर्द का कारण बन जाता है.

इन फूड को खाने से होगा पेट में दर्द

1.कच्ची सब्जी-कुछ लोग सुबह-सुबह कच्ची सब्जी जैसे टमाटर, खीरा आदि खाने लगते हैं. लेकिन आपको समझना चाहिए कि कच्ची सब्जियों में सेलूलोज होता है जिसे पचाने के लिए हमारी आंत में एंजाइम नहीं होता. इस स्थिति में हमारी आंत के गुड बैक्टीरिया इसे पचाते हैं लेकिन जब गुड बैक्टीरिया कम हो तो इन चीजों को पचने में दिक्कत होती है. इससे गैस और ब्लॉटिंग के साथ पेट में दर्द भी हो सकता है.

2.इनुलिन पाउडर– फाइबर के नाम पर आज बाजार में बहुत सी चीजें बिकने लगी है. इन्हीं में से एक है इनुलिन पाउडर. इसमें बहुत अधिक फाइबर होता है जिसे पेट में पचाने में बहुत मुश्किल होती है. इनुलिन एक प्रकार का फ्रुक्टोओलिगोसैकैराइड है जिसे आंत बर्दाश्त नहीं कर पाती. इसलिए इसे खाने के बाद पेट में दर्द होने लगता है.

यही भी पढ़े: क्या आपको भी आती है ज्यादा नींद? तो हो सकते हो आप इस बीमारी के शिकार

3.सेब-सेब में बहुत अधिक फाइबर होता है. हालांकि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टरों के पास जाने से बचा जा सकता लेकिन कुछ लोगों में सेब खाने के बाद पेट फूल जाता है. क्योंकि आंत ज्यादा फाइबर को सहन नहीं कर पाती है. यह फ्रुक्टोज मेलाएब्जॉब्शन यानी बर्दाश्त से बाहर की चीज है. ऐसे में पेट दर्द होने लगता है. अगर पेट में गुड बैक्टीरिया ज्यादा हो तो धीरे-धीरे इस तरह के फूड को लेना चाहिए.

4. स्वीटनर-कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि डायबिटीज मरीजों को स्वीटरनर फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. ज्यादा स्वीटनर का इस्तेमाल करने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है और पेट में दर्द भी हो सकता है. बहुत से लोगों की आंत स्वीटनर में मौजूद पोलीओल्स रसायन को सहन नहीं कर पाता है. इसलिए पेट में दर्द करने लगता है.

click here to join our whatsapp group