logo

पड़ोसी भी पूछेंगे राज: 7 देसी सामग्री से गाय-भैंस देगी दोगुना दूध

Animal husbandry tips:किचन में मिलने वाली सात चीजों से तैयार यह खास मिश्रण पशुओं के लिए बेहद फायदेमंद है। यह नुस्खा न केवल दूध उत्पादन बढ़ाता है बल्कि पशुओं को मजबूत और स्वस्थ भी बनाता है।

 
pashu palan tips
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pashu Palan tips: मौसम का सीधा असर दुधारू पशुओं पर पड़ता है। खासकर ठंड और बरसात के समय तापमान गिरने से उनका ऊर्जा संतुलन प्रभावित होता है, जिससे दूध उत्पादन घट जाता है। नमी और ठंड से पशु जल्दी बीमार भी पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें सूखा और गर्म स्थान देना, पौष्टिक आहार और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। साथ ही, नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच करवाने से पशु स्वस्थ रहते हैं और दूध का उत्पादन (milk production) स्थिर बना रहता है।

संतुलित आहार का महत्व

बदलते मौसम में पशुओं को संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है। उनके आहार में हरा चारा, सूखी घास, दाना और मिनरल मिक्सचर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा साफ और हल्का गुनगुना पानी पिलाना भी लाभकारी होता है। ठंड और नमी से बचाने के लिए पशुओं को गर्म और सूखे स्थान पर रखें। साथ ही समय-समय पर कृमिनाशक दवा भी दें।

also read- Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में चंद्रग्रहण के साथ होगा महालय, जानें सभी श्राद्ध तिथियां

7 चीजों का चमत्कारिक देसी मिश्रण

किचन में मिलने वाली सात चीजों से तैयार यह खास मिश्रण पशुओं के लिए बेहद फायदेमंद है। यह नुस्खा न केवल दूध उत्पादन बढ़ाता है बल्कि पशुओं को मजबूत और स्वस्थ भी बनाता है।

ज़रूरी सामग्री-

मेथी दाना

सौंफ

अजवाइन

काला नमक

आंवला पाउडर

हल्दी

गुड़

तरीका-

सबसे पहले मेथी, सौंफ और अजवाइन को हल्का सा भून लें।

ठंडा होने पर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।

इसमें आंवला पाउडर, हल्दी और काला नमक मिलाएं।

अब इसमें गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

इस मिश्रण को किसी एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित रख लें।

इस तरह करें उपयोग

हर दिन सुबह और शाम खाने के बाद अपने पशु को इस मिश्रण का एक बड़ा चम्मच खिलाएं। इसे चोकर या गुड़ में मिलाकर भी दिया जा सकता है। 3 से 7 दिनों के भीतर ही इसका असर दिखने लगेगा। इससे पशुओं की भूख बढ़ेगी, पाचन शक्ति सुधरेगी और दूध का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा।

also read- Gold Price Hike: सोने ने बनाए नए रिकॉर्ड, जानिए आज कितने बढ़े सोने के रेट

अन्य फायदे

मेथी और सौंफ पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं।

अजवाइन गैस की समस्या को दूर करता है।

आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और ताकत देता है।

हल्दी शरीर को संक्रमण से बचाती है।

गुड़ पशु को ऊर्जा प्रदान करता है।