logo

बॉलीवुड पर साउथ का जादू, उड़ गई मुंबईया फिल्मकारों की नींद

Hisar Desk. इस समय साउथ की फिल्मों का अलग ही क्रेज़ दर्शकों में देखने को मिल रहा है। इन फिल्मों में वाकई बॉलीवुड के भी रातों की नींद को उड़ा दिया है। लेकिन अब भी बॉलीवुड खुद की कहानी बनाने की बजाए साउथ सिनेमा की फिल्मों का ही रीमेक बना रहा है।
 
उड़ गई मुंबईया फिल्मकारों की नींद
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update. हाल ही में तमिल फिल्म सुरारई पोट्रू फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसमें सुपरस्टार सूर्या नज़र आए। बेशक ये फिल्म कई भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज़ हुई लेकिन फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी।

 

 

इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब भी इस फिल्म को 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं ऐसे में माना जा रहा है कि यदि ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होती तो बाकी फिल्मों की तरह ही ताबड़तोड़ कमाई करती। लेकिन अब बॉलीवुड इस फिल्म का रीमेक बना रहा है। जिसमें अक्षय कुमार और राधिका मदान लीड रोल में नज़र आने वाले हैं।

Also Read-Indian navy Bharti 2022 : भारतीय नौसेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बता दें कि इसके अलावा भी बॉलीवुड में जल्द ही कई साउथ फिल्मों का रीमेक सामने आने वाला है। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि आखिर बॉलीवुड सिर्फ साउथ फिल्मों का रीमेक बनाने पर ही क्यों ध्यान दे रहा है। हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में कई साउथ फिल्मों के रीमेक बने हैं और उनमें से ज़्यादातर सफल हुए हैं। वहीं बॉलीवुड के रीमेक के पीछे भी बड़ा कारण बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि साउथ कि फिल्मों को मिली सफलता ही बॉलीवुड में हिन्दी रीमेक करने का कारण है। इन फिल्मों से बॉलीवुड के मेकर्स को बिना मेहनत के अच्छी कहानी मिल जाती है और सफलता के भी ज्यादा चांस होते हैं। वहीं कास्टिंग में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। साउथ में फिल्मों के हिट होने कारण बड़े सुपरस्टार भी इन फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसलिए बॉलीवुड साउथ फिल्मों का ही रीमेक ज्यादा कर रहा है।

लेकिन अब दर्शकों का स्वाद बदल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड को भी पकी पकाई खिचड़ी खाने के बजाए खुद की स्टोरी पर काम करना चाहिए और दर्शकों की भूख को शांत करना चाहिए। लेकिन फिलहाल ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा है क्यूंकि आने वाले समय में बॉलीवुड ऐसी कई फिल्मों को रिलीज़ करने वाला है जो साउथ फिल्मों की ही रीमेक हैं।