logo

Indian navy Bharti 2022 : भारतीय नौसेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Chandigarh Desk. Indian navy Bharti 2022 : भारतीय नौसेना में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. नौसेना ने फार्मासिस्ट, फायरमैन और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली है.

 
भारतीय नौसेना में इन पदों पर निकली भर्ती
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन जारी होने से 60 दिन यानी 26 जून तक है. नौसेना भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है.


नौसेना भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
फार्मासिस्ट- 1 पद
फायरमैन- 120 पद
पेस्ट कंट्रोल वर्कर- 6 पद

 

Also Read- खुल जाएंगे नौकरी व बिजनेस के नए रास्ते, अमेरिका की नंबर वन कार कंपनी टेस्ला हरियाणा में कर सकती है बड़ा निवेश

 

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 आवश्यक योग्यता
फार्मासिस्ट- 10वीं पास होना चाहिए.
फायरमैन- 10वीं पास होने के साथ शारीरिक रूप से मजबूत होना चाहिए. लंबाई 165 सेंटीमीटर कम से कम होनी चाहिए. आईएसटी मेंबर को लंबाई में 2.5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी.


 
चेस्ट बिना फुलाए 81.5 सेंटीमीटर और फुलाने के बाद 85 सेंटीमीटर होना चाहिए. वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए.
पेस्ट कंट्रोल वर्कर- 10वीं पास होना चाहिए. हिंदी/रीजनल लैंग्वेज लिखने, पढ़ने और बोलने में सक्षम होना चाहिए.

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 56 साल होनी चाहिए.


 

सेलेक्शन क्राइटेरिया
उम्मीदवारों का सेलेक्शन फिजिकल फिटनेस टेस्ट, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा.

कहां भेजना है आवेदन फॉर्म
फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एसओ सीपी के लिए), हेडक्वॉर्टर्स वेस्टर्न नेवल कमांड, बलाड पीयर, टाइगर गेट के नजदीक, मुंबई- 400001.