logo

खुल जाएंगे नौकरी व बिजनेस के नए रास्ते, अमेरिका की नंबर वन कार कंपनी टेस्ला हरियाणा में कर सकती है बड़ा निवेश

Chandigarh Desk. अमेरिका की नंबर एक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने यदि हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जता दी तो फिर वह दिन भी दूर नहीं, जब अपने प्रदेश में ही दुनिया की टॉप कार बनाने वाली कंपनी का निर्माण शुरू हो सकेगा।
 
अमेरिका की नंबर वन कार कंपनी टेस्ला हरियाणा में कर सकती है बड़ा निवेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एलन मस्क की कार कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में हजारों करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से टेस्ला कंपनी की कई दौर की वार्ता हो चुकी है। टेस्ला ने अपना भारतीय ऑफिस भी रजिस्टर्ड करवा लिया है, अब यह कंपनी किस राज्य में अपना उद्योग स्थापित करेगी, इसके लिए जमीन का चयन किया जा रहा है।

 

हरियाणा सरकार ने दिया प्रस्ताव

ऐसे में ही हरियाणा सरकार ने टेस्ला को हरियाणा में निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार का मानना है कि हरियाणा में निवेश का बेहतर माहौल है और पहले से ही प्रदेश में कई बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं।

 

इसमें मारूति का भी हवाला दिया गया है, जोकि जल्द ही सोनीपत में 900 एकड़ में अपना नया प्लांट शुरू करने जा रही है। इसके अलावा हुइंई का भी गुरूग्राम में मुख्यालय खोला जा चुका है। प्रदेश सरकार का मानना है कि टेस्ला के हरियाणा में आने के साथ ही इस प्रदेश की तरक्की में चार चांद लग जाएंगे।

मारूति बनाएगी इलेक्ट्रिक गाडिय़ां

बता दें कि हरियाणा में मारूति कंपनी जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक गाडिय़ां बनाने की शुरूआत करने जा रही है। इसके लिए मारूति को सोनीपत जिले में 900 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

इस नए प्लांट में ना केवल कारें, बल्कि मारूति की बाईक भी बनेंगी। इसके लिए सरकार एवं मारूति कंपनी में लगभगत सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। आने वाले कुछ सालों के भीतर हरियाणा में मारूति का यह प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में और कई बड़े उद्योग स्थापित होने की दिशा में अग्रसर हैं।

ये दो कंपनियां भी करेगी निवेश

इनमें टाटा समूह और बिरला समूह भी शामिल हैं। ये दोनों बड़े समूह भी हरियाणा में हजारों करोड़ का निवेश करने जा रहे हैं। इसके लिए इन दोनों कंपनियों को जमीन देने का फैसला लिया जा चुका है।

इसके अलावा जेबीएल कंपनी भी हरियाणा में बड़ा निवेश करने जा रही है। वह हरियाणा में अपनी इलेक्ट्रिक बसों का प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए पलवल का चयन किया गया है।


Also Read-सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर रणनीति के तहत फील्ड में उतरेंगे भाजपा के दिग्गज

ऐसे ही तमाम उद्योगों की स्थापना के बीच राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उत्साहित होते हुए कहा कि मारूति सुजूकी का विस्तार जारी है और जेबीएल द्वारा इलेक्ट्रिक बसों का उत्पादन उद्योग स्थापित हो रहा है।

इसके साथ ही हरियाणा में लिथियम बैट्री का सबसे बड़ा उद्योग लग रहा है। ऐसे में टेस्ला जैसा बड़ा इंटरनेशनल ब्रांड हरियाणा के सिवा कहीं और क्यूं जाएगा। चौटाला ने एक तरह से अमेरिका की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी को अपने प्रदेश में निवेश करने का न्यौता दिया है।

आरिक्षत हैं 30 हजार तक की नौकरी

चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में हरियाणा में लाखों करोड़ का निवेश हो रहा है इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार तथा बिजनेस के नए युग का सूत्रपात होने वाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 75 प्रतिशत रोजगार अपने युवाओं के लिए आरक्षित कर एक साहसिक कदम उठाया गया है।

30 हजार रुपए तक के वेतन वाले कार्यों में सभी उद्योगों को हरियाणा के युवाओं को ही नौकरी देनी होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में आज भी रोजगार के नजरिए से युवा खुशहाल हैं। कोविड के दौरान भी महज बेरोजगारी दर 1 से 2 प्रतिशत ही रही है। इस महामारी के दौरान प्रदेश में कोई भी बड़ा प्लांट बंद नहीं होने दिया गया है। ताकि लोगों का रोजगार ना जाए, जिसे सरकार ने बाखूबी समझा और सभी उद्योगों का हरसंभव सहयोग किया है।