logo

HKRN Latest Bharti: 10वीं पास युवाओं के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आई पांच नई भर्तियां! 30,000 रुपए प्रति माह सैलरी

HKRN Latest Bharti: हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने पांच भर्तियां निकाली हैं, जानिए कौन सी? 
 
HKRN Latest Bharti: 10वीं पास युवाओं के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आई पांच नई भर्तियां! 30,000 रुपए प्रति माह सैलरी 

 HKRN Bharti 2023: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब एक लाख पदों को भरने की तैयारी कर ली है।(HKRN Latest Bharti) इन पदों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम और हरियाणा लोक सेवा आयोग व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। 

सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2023 में इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसी कड़ी में हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने पांच भर्तियां निकाली हैं। इनमें आयुष योग सहायक, चपरासी, कार्यालय सहायक, मल्टी स्किल वर्कर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।

Total HKRN Vacancy:

HKRN Latest Bharti: हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 58 हजार 808 स्वीकृत पद थे। गत सितंबर में सरकार ने 13 हजार 462 पदों की कटौती कर दी थी। इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद भरे हुए और एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए हरियाणा सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। 


निगम और दोनों आयोगों को सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि साल 2023 में 80 हजार से अधिक पदों को भर दिया जाए। सीईटी परीक्षा के आधार पर इनमें से 32 हजार पदों को भरा जाना है। इसके बाद फरवरी में ग्रुप डी के 22 हजार पदों के लिए परीक्षा होगी।

HKRN Latest Bharti Age Limit:

HKRN Latest Bharti: पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy आवेदन शुल्क 

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy के लिए इच्छुक और पात्र सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क, अधिसूचना में उल्लिखित होने पर ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

click here to join our whatsapp group