logo

Haryana News: हरियाणा के इस शहर में राशन डीपो पे मिली बड़ी गड़बड़ी! CM फ्लाइंग ने मारी जबरदस्त रेड

Haryana News: यह गड़बड़ी सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद सामने आई है। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।जानिए....
 
Haryana News: हरियाणा के इस शहर में राशन डीपो पे मिली बड़ी गड़बड़ी! CM फ्लाइंग ने मारी जबरदस्त रेड 

Haryana News: हरियाणा के कैथल के देवीगढ़ गांव में डिपो धारक द्वारा राशन में गड़बड़ी की है। यह गड़बड़ी सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद सामने आई है। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ले निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि देवीगढ़ व अमरगढ़ गामड़ी में जींद की सीएम फ्लाइंग ने रेड की थी। इस रेड की टीम में वह भी शामिल था। उस समय अमरगढ गामङी रोङ पर डिपो धारक रीटा रानी के राशन डिपो की जांच की गई।

डिपो धारक प्रतिनिधि सुभाष चन्द ने दो जगहों पर राशन डिपो का राशन उतरवाया हुआ है। डिपो धारक के साथ देवीगढ रोड कैथल के एरिया की भी सप्लाई है। डिपो धारक के पास दो POS मशीने हैं।

अमरगढ गामङी रोङ पर राशन डिपो पर 198 गेहूं बैग, देवीगढ रोड पर राशन डिपो में 227 बैग गेहूं पाए। चीनी अमरगढ गामड़ी डिपो पर 18 बैग10 Kg कम पाया गया। डिपो धारक पर 12 क्विंटल 20 Kg गेहूं अधिक पाया गया है। डिपो धारक द्वारा अपने कार्य में गड़बड़ी करके इतना गेहूं बचाया है।

मशीन नंबर 140 के अनुसार चीनी 438 किलो, गेहूं 5926 Kg व मशीन नंबर 151 अनुसार चीनी 475 किलो, गेहूं 14044 KG व PM गेहूं 60 KG, चीनी 913 Kg व गेहूं 20030 Kg होनी चाहिए थी।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी ASI वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर।डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।।

click here to join our whatsapp group