logo

Success Story : कैसे अजीबोगरीब है IPS मनोज कुमार शर्मा के सफ़ल होने का रहस्य... जानिए

Insipirational story of IPS Manoj Kumar Sharma : उनका पालन-पोषण भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में हुआ है। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा, UPSC Exam पास करके उन्होंने अपने परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
 
Success Story : कैसे अजीबोगरीब है IPS मनोज कुमार शर्मा के सफ़ल होने का रहस्य... जानिए

Success Story, IPS Manoj Kumar Sharma : आईपीएस मनोज कुमार शर्मा मध्य प्रदेश(MP) के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई-लिखाई में होशियार नहीं थे।
उनका पालन-पोषण भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में हुआ है। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा, यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास करके उन्होंने अपने परिजनों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

लाखों लोग सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देखते हैं। लेकिन सभी उसमें सफल नहीं हो पाते हैं। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा(IPS Manoj Kumar Sharma)  ज़िंदगी की हर मुश्किल का सामना करते हुए सफलता के ऊंचे पायदान पर पहुंचे हैं।

IPS Success Story : जिस बच्चे ने 14 साल की उम्र में कमाए करोड़ों रूपए, अब बना IPS Officer
उनकी सक्सेस स्टोरी किसी को भी प्रेरित करने के लिए काफी है। उनकी लाइफ स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम भी नहीं है (IPS Manoj Kumar Sharma Biography).

"IPS Manoj 12वीं में हो गए थे फेल"

आईपीएस मनोज कुमार शर्मा एवरेज स्टूडेंट रहे हैं। वह 12वीं में हिंदी के अलावा अन्य सभी विषयों में फेल हो गए थे। 9वीं और 10वीं में भी उन्हें थर्ड डिवीजन हासिल हुई थी।
बचपन से मिली इन असफलताओं के बावजूद मनोज ने कभी हार नहीं मानी। लेखक अनुराग पाठक ने अपनी किताब ‘ट्वेल्थ फेल’ (Twelfth Fail) में मनोज कुमार पाठक की जीवनी लिखी है (IPS Manoj Kumar Sharma Book).


"गर्लफ्रेंड से किया वादा निभाया"


12वीं में पढ़ाई के दौरान मनोज को प्यार हो गया था। 12वीं फेल होने की वजह से उन्हें प्यार का इजहार करने में शर्म आ रही थी। आखिर में उन्होंने यह कहते हुए प्रपोज किया कि तुम हां कह दो तो मैं पूरी दुनिया पलट दूंगा (IPS Manoj Kumar Sharma Wife).
UPSC की तैयारी के दौरान उन्हें उनकी पत्नी श्रद्धा ने खूब सहयोग किया, जो पहले उनकी प्रेमिका थीं (IRS Shraddha Joshi Sharma).

"भिखारियों के साथ तक सोए"

IPS मनोज कुमार शर्मा कितने अभावों में पले-बढ़े हैं, इसका अंदाज़ा ऐसे लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए टेंपो तक चलाया है। कई बार वह रात में भिखारियों के बीच सड़क पर सोए हैं।

IPS ऑफिसर सिमाला प्रसाद बॉलीवुड में कर चुकी हैं दो फिल्में

दिल्ली में लाइब्रेरी में नौकरी के दौरान उन्होंने गोर्की और अब्राहम लिंकन से लेकर मुक्तबोध जैसे कई नामी लोगों के बारे में पढ़ा। इन किताबों के जरिए उन्होंने जिंदगी के असल पहलुओं को समझा।

"UPSC Exam के चौथे प्रयास में सफल हुए Manoj Kumar"

मनोज कुमार शर्मा यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के 3 अटेंप्ट में असफल हो गए थे। फिर चौथे प्रयास में 121वीं रैंक हासिल कर वह आईपीएस ऑफिसर (IPS Officer) बन गए थे। फिलहाल मनोज शर्मा मुंबई पुलिस में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

उनकी ज़िंदगी के संघर्ष किसी को भी असफलताओं से सीखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

click here to join our whatsapp group