logo

दक्षिण चीन सागर मे चीन का बड़ा झोल, युद्ध के लिए हो जाओ तैयार, छिड़ेगी जंग! अमेरिका भी तैयार

दक्षिण चीन सागर में चीन और अमेरिका के बीच टकराव और ज्यादा बढ़ चुका है. अमेरिका और फिलीपींस ने अब तक का सबसे बड़ा जंगी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है.
 
china taiwan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World War 3 : दक्षिण चीन सागर में चीन और अमेरिका के बीच टकराव और ज्यादा बढ़ चुका है. अमेरिका और फिलीपींस ने अब तक का सबसे बड़ा जंगी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की टेंशन बढ़ गयी है.

अब चीन ने भी अपनी सेना को जंग के लिए अलर्ट कर दिया है. इससे दक्षिण चीन सागर (साउथ चाइना सी) में जंग छिड़ने का खतरा कई ज्यादा बढ़ चुका है. इस बीच चीनी राष्ट्रपति ने देश के सशस्त्र बलों को अपनी ट्रेनिंग एक असली जंग की तरह करने के लिए आदेश जारी किए है. यह जानकारी चीनी मीडिया ने बुधवार को दी.

चीन ने ताइवान के पास आक्रामक जंगी अभ्यास 

चीनी मीडिया के अनुसार हाल ही में चीनी आर्मी ने ताइवान के करीब आक्रामक तरीके से जंगी अभ्यास किया. मंगलवार को एक नौसैनिक युद्धाभ्यास के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया. चीन ने हाल ही में ताइवान के करीब युद्धाभ्यास करके क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है. चीन हमेशा ताइवान पर अपना दावा ठोकता है.

सामने आई रिपोर्ट, ये हैं देश के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री, जानिए कौन कितना अमीर-गरीब?

अमेरिका पर चीन की कड़ी नजर

दक्षिणी चीन सागर में चीनी युद्धपोत लगातार अमेरिकी जंगी जहाजों पर निगरानी बनाए हुए हैं. इस तनाव के बीच शी जिनपिंग ने आर्म्ड फोर्सेज के दक्षिणी थिएटर कमांड का निरीक्षण किया और युद्ध के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

चीनी राष्ट्रपति का चीनी नेवी को सख्त निर्देश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निरीक्षण के दौरान चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री हितों की रक्षा करने के निर्देश दिए. उन्होंने पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ;के एसटीसी नेवी से कहा कि आर्म्ड फोर्सेज की ट्रेनिंग में तेजी लाया जाए और युद्ध के लिए तैयार रहें ताकि दक्षिणी चीन सागर के पूरे क्षेत्र की रक्षा करने में कोई चूक न हो.