Video- Pakistan मे इंसानियत शर्मसार, गार्ड ने मारी प्रेगनेंट औरत को लात, विडियो देखकर खून खौल उठेगा
Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड बिना किसी संकोच के एक गर्भवती महिला से बदसलूकी करते दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा गार्ड की पिटाई से आहत गर्भवती महिला बेहोश हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया.
वीडियो देख खौल उठेगा खून
A security guard brutally tortured a woman in Gulistan e Johar Block-17 Nauman Grand City, CCTV footage went viral on social media, the "brave" security guard escaped after torturing the woman. #Karachi pic.twitter.com/P0MOPDWVg6
— Thinking Of Karachi (@ThinkingKarachi) August 8, 2022
महिला ने बयां किया दर्द
सना के रूप में पहचानी गई महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 17 स्थित नोमान ग्रैंड सिटी में एक अपार्टमेंट की इमारत में नौकरानी के रूप में काम करती है। उसके मुताबिक, 5 अगस्त की सुबह 3 बजे उसने अपने बेटे सोहेल को खाना पहुंचाने को कहा। जब उन्होंने अपार्टमेंट में प्रवेश करने की कोशिश की तो उन्हें रोका गया।
गार्ड की पिटाई से बेहोश हुई महिला
महिला ने बताया कि जब वह पूछताछ करने के लिए नीचे आई तो आदिल गुस्सा हो गया और मुझे गालियां देने लगा। फिर उसने सुरक्षा गार्ड को मुझे मारने के लिए कहा। मैं 5-6 महीने की गर्भवती हूं। जब उसने मुझे मारा तो मैं दर्द के कारण बेहोश हो गई। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए गार्ड के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है।