logo

Jammu Kashmir मे फिर से टारगेट किलिंग, बिहार के मजदूर को आतंकियों ने उतारा मौत के घाट

Jammu and Kashmir: 'बीती रात आतंकवादियों ने बांदीपोरा में बाहरी मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. '
 
jammu and kashmir news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kashmir News: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों (Terrorist) ने एक गैर स्थानीय मजदूर (Migrant Labourer) की हत्या कर दी. सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन इलाके के सदनारा गांव में आतंकवादियों ने 19 वर्षीय गैर स्थानीय मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं. डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेमिना में रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया. वह बिहार का रहने वाला था.

Terror Funding में हाफिज सईद के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला

सेना ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चला रही है. शुक्रवार सुबह को कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट में लिखा, 'बीती रात आतंकवादियों ने बांदीपोरा में बाहरी मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. '

गुरुवार को राजौरी (Rajori) में आत्मघाती बम हमले को नाकाम में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे. जबकि दो आतंकवादी मारे गए थे. इस घटना के अगले दिन आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गुरुवार सुबह को सुबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मण डी एक आतंकवादी ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए. हालांकि जवानों ने बेस पर आत्मघाती बम हमले को नाकाम कर दोनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार गैर-कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं. इससे पहले अप्रैल में काकरान क्षेत्र में एक शख्स की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस शख्स की पहचान सतीश सिंह राजपूत के तौर पर हुई थी. गैर कश्मीरियों को आतंकवादी संगठन घाटी छोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं. घाटी छोड़कर जाने की धमकी कश्मीरी पंडितों को दी जा रही है.

"jammu and kashmir news" "jammu and kashmir terrorist attack" "jammu and kashmir target killing" "jammu and kashmir"