logo

King Charles और Queen Camilla पर फेंके गए अंडे, शख्स हुआ गिरफ्तार, Video हुआ Viral

Eggs throw on King Charles in Britain: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे दोनों इस घटना से बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहे हैं।
 
king charles

Britain: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles) और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला (Queen Camilla) पर अंडा फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों उत्तरी इंग्लैंड में एक पब्लिक मीटिंग में थे जब यह घटना हुई। अंडे उनके पास जाकर गिरे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वे दोनों इस घटना से बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहे हैं। जब वे लोगों से मिल रहे थे, तो एक के बाद एक तीन अंडे उनकी तरफ फेंके गए। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिसने कथित रूप से अंडे फेंके थे।

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) और उनकी पत्नी अंडे फेंकने की घटना के बाद भी लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। किंग चार्ल्स मुस्कुरा भी रहे हैं। इस घटना में किंग और उनकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वे यॉर्क शहर के ऐतिहासिक मिकिलगेट बार के पास थे, तभी उनपर अंडे फेंके गए। वीडियो में आवाज भी सुना जा सकता है कि भीड़ 'God save the King' के नारे लगा रही है और अंडे फेंकने वाले को लोग 'Shame on You' कह रहे हैं।

Queen Elizabeth भी हुई थी ऐसी घटना की शिकार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है जब चार्ल्स या किसी रॉयल परिवार के सदस्य को इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले 1995 में जब चार्ल्स आयरलैंड के सेंट्रल डबलिन के दौड़े पर थे, तब भी उन्हें इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ा था। चार्ल्स को तब भी अंडे फेंके गए थे। इतना ही नहीं महारानी एलिजाबेथ को भी इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ा था। सेंट्रल इंग्लैंड के नोटिंघम में प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने महारानी की कार पर अंडे फेंके थे।

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II)के निधन के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स राजा बने हैं। इस समय वह उत्तरी इंग्लैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। हाल ही में किंग चार्ल्स तृतीय ने महारानी एलिजाबेथ 14 घोड़ों को बेच दिया है, जिससे उन्होंने 14 मिलियन पाउंड हासिल किए हैं। महारानी के निधन के बाद राजा बने चार्ल्स को 37 घोड़ों का एक जत्था उन्हें विरासत में मिला था। बताया जाता है कि महारानी बचपन से ही घुड़दौड़ की बड़ी शौकीन थीं।

king charles 2022

click here to join our whatsapp group