logo

Budget 2023: जानिए किस तरह तैयार किया जाता है बजट, कौन करता है पेश

Budget 2023: 'क्या आप जानते हैं कि देश का बजट कैसे तैयार किया जाता है. कौन उसे पेश करता है और ये प्रक्रिया गुप्त क्यों होती है', अगर नहीं तो आज इस खबर मे हम ये सब जानेंगे.
 
Budget 2023: जानिए किस तरह तैयार किया जाता है बजट, कौन करता है पेश 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि आज 'संसद का बजट' सत्र शुरू हो रहा है. 'कल 1 फरवरी को देश का बजट संसद मे पेश किया जाएगा'. केंद्रीय मंत्री Nirmala Sitharaman इस साल अपना पांचवा महाबजट पेश करने वाली हैं.

 

 

साल 2016 तक बजट फरवरी की आखिरी तारीख को पेश किया जाता था, लेकिन 2017 मे तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद मे बजट पेश करने की तारीख को 1 फरवरी मे बदल दिया था.

बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 का ये बजट बहुत महत्वपूर्ण हैं. इसकी वजह ये है कि 2024 मे लोकसभा चुनाव हैं, और उससे पहले सरकार का ये आखिरी पूर्णकालिक बजट है.

कैसे तैयार किया जाता है बजट? ( 'How is the budget prepared' )
 
आपको शायद ही पता हो भारतीय संविधान के अनुछेद 112 के अनुसार बजट को रखा जाता है. बता दें कि 'भारत का संविधान' मे बजट को 'वार्षिक वित्तीय विवरण' का नाम दिया गया है.

इस अनुछेद के अनुसार बजट पेश करने का अधिकार 'भारत के राष्ट्रपति' को होता है. परंतु राष्ट्रपति खुद इस बजट को पेश नहीं करते. राष्ट्रपति की तरफ से देश का वित्त मंत्री इस बजट को देश के सामने पेश करता है.

क्या होता है बजट? ( What is the Budget of Country )

बजट शब्द अंग्रेजों द्वारा दिया गया जो आजादी के बाद भी प्रयोग होता है. बजट सरकार की एक साल की कमाई का हिसाब होता है. देश ने कितनी कमाई की, कहाँ कितना पैसा खर्च करना है.

ये सब बजट मे शामिल किया जाता है. सरकार सबसे पहले मंत्रालयों तथा अन्य साधनों से होने वाली कमाई का पता लगती है. उसके बाद निर्णय लेती है कि कहाँ कितना खर्च करना है.

बजट को तैयार करना बहुत ही कठिन कार्य है. बजट को पेश करने के 6 महीने पहले इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है. इसमे वित्त मंत्रालय के अलावा नीति आयोग, अन्य मंत्रालय भी शामिल होते हैं.

किस विभाग को कितने फंड कि जरूरत है, सभी आंकड़े मांगे जाते हैं. लोक कल्याण के लिए किस विभाग को कितना पैसा चाहिए. उसके आधार पर कितना पैसा आवंटित करना है, ये सब हिसाब किताब देखा जाता है. उसके बाद पैसा मंत्रालयों मे बांटा जाता है.

बजट से पहले मनाई जाती है हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony before Budget 2023)

बजट से पहले हलवा सेरेमनी मनाई जाती है. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री, बजट से जुड़े अधिकारियों को हलवा खिलाती है. उसके बाद ही बजट की छपाई शुरू की जाती है. हलवा सेरेमनी के बाद बजट से जुड़े अधिकारियों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं होती. ये पूरी प्रक्रिया गुप्त रखी जाती है.

'स्वतंत्र भारत' का पहला बजट कब पेश किया गया?' (First Budget of India)

स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को षनमुगम चेट्टी द्वारा पेश किया गया था. इसमे केवल अर्थव्यवस्था का जिक्र हुआ था, किसी भी टैक्स को नहीं लगाया गया था.