logo

Budget Session 2023 Updates: बजट सत्र के दौरान हंगामा होने के आसार,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का होगा यह पहला अभिभाषण

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला अभिभाषण होगा।
 
Budget Session 2023 Updates: बजट सत्र के दौरान हंगामा होने के आसार,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का होगा यह पहला अभिभाषण
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला अभिभाषण होगा। बुधवार यानी 1 फरवरी  को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

 

संसद का यह सत्र हंगामेदार रह सकता है। बजट-सत्र के दौरान सरकार की नजर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी।

 

वहीं विपक्षी दलों ने अडाणी समूह से जुड़ा विषय, कुछ राज्यों में राज्यपालों के कामकाज, जाति आधारित गणना, महंगाई, बेरोजगरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के स्पष्ट संकेत दिये हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण में कांग्रेस के भी कई नेता मौजूद नहीं रहेंगे।

Petrol Diesel Price Today: एक बार फिर बदले पैट्रोल- डीजल के भाव, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स