logo

Weather: रात मे औंस, दिन मे धूप, उत्तर प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather Today:प्रदेश भर में मौसम दिन-रात बदल रहा है। दिन में धूप खिल रही है और मौसम शुष्क है, लेकिन हवाएं हर समय ठंड का अनुभव कराती हैं। इसके बावजूद, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं है।

 
up weather today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: यूपी में सर्दी की मार (UP Weather Today) लगातार बढ़ रही है। दिन के तापमान में भले ही गिरावट न हो, रात में लगातार पारा गिरता रहता है। सर्दी पश्चिमी और पूर्वी दोनों ओर लगी है। दिन भर धूप रहेगी। जिसकी वजह से दिन में थकान महसूस नहीं होगी। 

प्रदेश भर में मौसम दिन-रात बदल रहा है। दिन में धूप खिल रही है और मौसम शुष्क है, लेकिन हवाएं हर समय ठंड का अनुभव कराती हैं। इसके बावजूद, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं है। वहीं, रात में गलन का प्रभाव स्पष्ट होने लगा है। न्यूनतम तापमान गिर रहा है। न्यूनतम तापमान गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और मेरठ में घट गया है।

Weather Today: दिल्ली मे पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! राजधानी के इस इलाके मे पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री था, आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया। मेरठ और बरेली में भी 5 से कम 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए। रविवार को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन सोमवार से ठंड और बढ़ने की उम्मीद है, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा।