logo

Weather Today: दिल्ली मे पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! राजधानी के इस इलाके मे पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

Delhi Weather Today:देश की राजधानी नई दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है। शनिवार को ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। आइए जानते हैं दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज तापमान।

 
delhi weather today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, New Delhi: उत्तर भारत में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। 16 नवंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में भारी ठंड का अनुभव हुआ। इसके अलावा, दिल्ली में सुबह का कोहरा भी देखा गया। दिल्लीवासी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आज सुबह साढ़ पांच बजे नई दिल्ली में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री था।

दिल्ली का सबसे कम तापमान

शनिवार को दिल्ली के पालम इलाके में सबसे कम 8.8 डिग्री का तापमान हुआ, मौसम विभाग ने बताया। यहीं। दिल्ली रिज इलाके में सबसे कम तापमान 8.6 था; लोधी रोड में 5.2 था; सफदरजंग में 5.5 था; और आयनगर में 6.0 था। 

दिल्ली में रविवार को मौसम कैसा रहेगा?

नई दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम तापमान 7 डिग्री होगा और सबसे अधिक तापमान 25 डिग्री होगा। रविवार को दिल्ली में हल्के कोहरे का अनुमान है। दिल्ली में भी सोमवार, 18 दिसंबर से कोहासा देखने को मिलेगा। नई दिल्ली में आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक हो सकता है।

Delhi News : नए साल पर दिल्ली की इस मुसीबत से मिलेगा छुटकारा, जानकर खुशी से झूम उठोगे

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक क्या है?
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अब भी बहुत खराब है। शनिवार को सुबह 11 बजे आईटीआई जहांगीरपुरी में AQI 494 दर्ज किया जाएगा। वहीं, नरेला क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 427 था। पंजाबी बाग में 412, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 300।