logo

हरियाणा के इन 17 जिलों में 46 स्वास्थ्य परियोजनाओं की मिली बड़ी सौगात, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया शुभारभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भिवानी जिले के आंची देवी मेघराज जिंदल सिविल अस्पताल सिवानी और करनाल में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल सहित 46 स्वास्थ्य संस्थानों का वर्चुअली लोकार्पण किया।
 
Haryana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update:  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 17 जिलों को करीब 229 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 46 स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्य कार्यक्रम यमुनानगर सिविल अस्पताल में हुआ।

अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का वर्चुअली लोकार्पण हुआ। यमुनानगर में सिविल अस्पताल की 200 बेड की बिल्डिंग व पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार पीएचसी मोहड़ी की सौगात दी।

Best Shares For Invest: Cash Market के 3 धाकड़ शेयर! 2 हफ्ते में होगा पैसा Triple

सीएम ने भिवानी जिले के आंची देवी मेघराज जिंदल सिविल अस्पताल, सिवानी और करनाल में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल सहित 46 स्वास्थ्य संस्थानों का वर्चुअली लोकार्पण किया।

फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, पंचकूला, चरखी दादरी, जींद, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और कुरुक्षेत्र में 25 उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), एक शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) और चार हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों को जनता को समर्पित कर दिया गया।

Best Formula: मात्र 500 रुपये महीने का यह फार्मूला आपको बहुत जल्द बना देगा करोड़पति! जानिए क्या है यह धांसू फार्मूला

सीएम खट्टर ने कही ये बड़ी बातें

  • हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसलिए 46 परियोजनाओं को लोगों को समर्पित किया गया है।
  • 1984 से 90 तक यहां इस अस्पताल में आना हुआ।
  • पूरे प्रदेश में सुविधा बढ़ा रहे है।
  • इसके लिए हर साल बजट बढ़ा रहे है।
  • पहले 750 एमबीबीएस दाखिले होते थे अब 1900
  • आगे और मेडिकल कॉलेजों शुरू होंगे।
  • 3000 एमबीबीएस दाखिले होंगे।
  • सरकारी अस्पताल में 550 दवाइयां मुफ्त मिलती है
  • निरोगी हरियाणा में 2 लाख लोग टेस्ट करा चुके है
  • सवा करोड़ का टारगेट है
  • कोई बीमार न हो स्वस्थ रहे इस पर भी काम किया जा रहा है।
  • वेलनेस सेंटर योग सेंटरों को खोला जा रहा है।