अदरक एक नैचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी फूड है जो पाचन को मजबूत बनाता है। यह पाचन को उत्तेजित करने और कब्ज दूर करने में मदद करता है। ये गैस से भी राहत दिलाता है।
त्रिफला तीन फलों-आंवला, हरीतकी और बिभीतकी को मिलकर बना होता है। यह पाचन के लिए एक बढ़िया आयुर्वेदिक उपचार है। ये कब्ज और गैस का काल है।
सौंफ एक नैचुरल कार्मिनेटिव है जो पाचन तंत्र में गैस और सूजन को कम करने में मदद करता है। ये पाचन शक्ति को बढ़ाता है और कब्ज को दूर करता है।
हजारों सालों से इसका प्रयोग किया जाता रहा है। आप अगर गैस की समस्या से भी दो चार हो रहे हैं तो धनिया बीज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
मेथी दाना नेचुरल डाइजेस्टिव की तरह काम करता है। इसके अलावा शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मेथी दाना काफी मदद करता है।
पेट में मरोड़ होने और गैस होने पर हरी इलायची का सेवन लाभकारी हो सकता है। पेट में सूजन होने की सूरत में भी इलायची का सेवन फायदेमंद हो सकता है।