Independence Day बनाएं 3 रंग की बर्फी, जानें रेसिपी

SWEETS

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा रंग भारत के व्यंजनों में खूब देखा जाता है।

देशभर में आजादी का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस 15 अगस्त आप भी घर पर तीन रंग की बर्फी बनाकर बच्चों को खुश कर सकते हैं। आइए, जानतें हैं इसे बनाने की विधि-

SWEETS

सामग्री

ताजा खोया - 400 ग्राम चीनी- 350 ग्राम पनीर- 150 ग्राम इलायची पाउडर- आधा चम्मच केसरिया और हरा रंग- आवश्यकता अनुसार

SWEETS

स्टेप 1

तीन रंग की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले खोया और पनीर को अच्छे से कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं।

SWEETS

स्टेप 2

अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें कद्दूकस किया हुआ खोया और पनीर का मिश्रण डाल दें। ध्यान रहे कि गैस का फ्लेम मीडियम रहे।

SWEETS

स्टेप 3

इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये मिश्रण पैन से अलग होने लगे और चीनी का सारा पानी सूख जाए, तो इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें।

SWEETS

स्टेप 4

अब इस तैयार मिश्रण को तीन बराबर हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से को सफेद रखें और अन्य हिस्सों में केसरिया और रहा रंग मिला दें।

SWEETS

स्टेप 5

अब इस तैयार मिश्रण को किसी बर्तन या प्लेट के ऊपर घी लगाकर फैला लें। तीनों रंग के मिश्रण को तिरंगे के रंग के समान रख दें।

SWEETS

स्टेप 6

आप इस पर चांदी का बर्क भी लगा सकती हैं। अब इसे बर्फी का शेप देते हुए काट लें। टेस्टी और हेल्दी मावा बर्फी तैयार है।

SWEETS

FOLLOW US

HARYANA UPDATE