क्या नाभि में सरसों का तेल लगाना है फायदेमंद ?

नाभि में सरसों का तेल लगाने से इंसान पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकता है। दरअसल, नाभि में सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द,

सरसों का तेल फायदेमंद क्यों?

सरसों के तेल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तेल विटामिन ए, बी, ई, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं।

फटे होंठ

सर्दियों में होंठ फटने की समस्या बहुत ही आम होती है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में 2 बूंद सरसों का तेल डाल सकते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं

नाभि में सरसों का तेल लगाने से इंसान पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पा सकता है। दरअसल, नाभि में सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती हैं।

हेयर फॉल

सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या बहुत ही आम होती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नाभि में सरसों का तेल लगाने से आप बाल झड़ने की समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाते हैं, तो बाल सॉफ्ट, सिल्की और मजबूत हो जाएंगे।

स्किन केयर

सरसों का तेल नाभि में लगाना स्किन केयर के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। रोजाना नाभि में सरसों का तेल लगाने से पिंपल्स और दाग-धब्बों जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है।

जॉइंट पेन

नाभि में सरसों का तेल लगाने से जोड़ों के दर्द की परेशानी से भी बचा जा सकता है। इससे जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है।