जवां, लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 6 पौष्टिक विकल्प

सुबह में नाश्ते की पौष्टिक प्लेट न केवल आपको घंटों तक भरा रखेगी बल्कि आपको पर्याप्त फाइबर, प्रोटीन, वसा और पोषक तत्व भी प्रदान करेगी। आपको अनहेल्दी नाश्ता करने से बचना चाहिए, जिसमें चीनी, कार्ब्स या प्रीजेर्वेटिव की अधिकता हो।”

Follow US

जवां, लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 6 पौष्टिक विकल्प

1 स्वादिष्ट और हेल्दी अंडे
अंडे को पकाना आसान होता है। यह स्वादिष्ट और हेल्दी भी होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आप इससे बनने वाली रेसिपी से कभी बोर नहीं होंगी। अगर आपको ज्यादा कुछ बनाने का मन नहीं करता है, तो आप सुबह उबला अंडा खा सकती हैं या फिर आमलेट बनाकर टोस्ट के साथ ले सकती हैं।

Follow Us

जवां, लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 6 पौष्टिक विकल्प

2. क्लासिक नाश्ता दलिया
यह एक क्लासिक नाश्ता विकल्प है, जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होता है।  यह हेल्दी है और इसे बनाना आसान है। दलिया आयरन, विटामिन बी, मैंगनीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम का भी बढ़िया स्रोत है।दलिया फाइबर का भी स्रोत है।

Follow Us

जवां, लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 6 पौष्टिक विकल्प

3. फ्रूट सलाद या स्मूदी
सुबह के भोजन की शुरुआत फलों से भी की जा सकती है। आप अपनी पसंद के फलों से बहुत सी चीजें बना सकती हैं, जैसे फ्रूट सलाद या स्मूदी। संतुलित नाश्ते के लिए, आप इसे अन्य हाई प्रोटीन या फाइबर खाद्य पदार्थों के साथ भी जोड़ सकती हैं।

Follow Us

जवां, लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 6 पौष्टिक विकल्प

4. हेल्दी पोहे का मजा
यह नाश्ता बनाना आसान है। यह आपको सुबह का आवश्यक पोषण प्रदान करता है। फर्मेंट किये चावल को कुछ पसंदीदा सब्जियों के साथ पका कर आप पोहे का मजा ले सकती हैं। 

Follow Us

जवां, लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 6 पौष्टिक विकल्प

 5. नाश्ते के लिए वेजी सलाद
नाश्ते के लिए सलाद विभिन्न कारणों से चलन में है। हरी पत्तियों और अन्य सब्जियों के संयोजन से सभी आवश्यक विटामिन, स्वस्थ वसा और प्रोटीन मिलता है।
 

Follow Us

जवां, लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 6 पौष्टिक विकल्प

6. चिया सीड्स का हलवा
यदि आप कुछ स्वादिष्ट और बनाने में आसान खोज रही हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए उपयुक्त है। चिया के बीज और भी अधिक फायदेमंद होते हैं, यदि आप उन्हें ग्रीक योगर्ट, पनीर या प्रोटीन शेक जैसे हाई प्रोटीन वाले भोजन के साथ खाती हैं।

Follow Us