घर पर रखी इन चीजों की मदद से करें एक्सरसाइज

घर पर एक्सरसाइज के लिए इन चीजों का प्रयोग जरूर करें।

HOME EXERCISE TIPS

सीढ़ियों का इस्तेमाल

चढ़ने-उतरने के साथ-साथ आप सीढ़ियों का इस्तेमाल एक्सरसाइज करने के लिए भी कर सकती हैं। इससे आप कार्डियो वर्कआउट कर सकती हैं।

HOME EXERCISE TIPS

फ्राई पैन का इस्तेमाल

एक्सरसाइज करने के लिए किचन में रखे फ्राई पैन का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। इसे मजबूती से पकड़ने पर आपके हाथों की ग्रिप बेहतर बनेगी।

HOME EXERCISE TIPS

चेयर का इस्तेमाल

लगभग हर घर में कुर्सी होती है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल करके स्क्वाट्स, क्रॉस लेग स्क्वाट्स और लेग लिफ्टिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं।

HOME EXERCISE TIPS

पानी की बोतल

यह हर घर में आसानी से मिल जाती है। किसी भारी बोतल का इस्तेमाल आप डंबल्स के तौर पर कर सकती हैं। इससे आपको फिट बने रहने में मदद मिलेगी।

HOME EXERCISE TIPS

बैकपैक का इस्तेमाल

इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले बैग में थोड़ा सामान रखकर इसे भारी कर लें। अब आप बैकपैक की मदद से लंजेज, स्क्वाट्स और पुशअप्स कर सकती हैं।

HOME EXERCISE TIPS

बास्केटबॉल का इस्तेमाल

अगर आपके घर पर बॉस्केटबॉल रखी है, तो इसका इस्तेमाल करके आप प्लैंक और पुशअप्स कर सकती हैं। इससे आपकी मसल्स मजबूत होंगी।

HOME EXERCISE TIPS

FOLLOW US

HARYANA UPDATE