काले होंठ होंगे गुलाबी, रोजाना करें ये 6 काम

होठों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कई महिलाओं को नेचुरल पिंक लिप्स पसंद होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों को अपनाकर आप बिना कोई प्रोडक्ट यूज किए नेचुरल पिंक लिप्स पा सकती हैं।

SKIN CARE TIPS

चुकंदर

इसके लिए चुकंदर के रस को निकालकर उसे होठों पर लगाएं। करीब 15 मिनट इसे लगाए रखने के बाद लिप्स साफ करें। ऐसा 1 हफ्ते तक करने से होंठ गुलाबी होते हैं।

SKIN CARE TIPS

एलोवेरा और शहद

इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर होठों पर लगाएं। 15 मिनट इसे लगाए रखने के बाद पानी से लिप्स साफ कर लें।

SKIN CARE TIPS

शुगर स्क्रब

होठों के उड़े हुए रंग को वापस लाने के लिए आप 1 चम्मच शहद में चीनी मिलाकर लिप्स पर स्क्रब कर सकती हैं। इससे होंठ नेचुरली पिंक नजर आने लगेंगे।

SKIN CARE TIPS

एक्सफोलिएट करें

अपने होंठों की डेड स्किन और सूखी परत को हटाने के लिए एक रुमाल या टूथब्रश को गीला करके लिप्स को हल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा रोजाना करना फायदेमंद साबित होता है।

SKIN CARE TIPS

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

लिप्स की ड्राईनेस को खत्म करने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में एक दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।

SKIN CARE TIPS

FOLLOW US

HARYANA UPDATE