अक्सर ऑफिस या घर में बैठे-बैठे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। इसे बिना एक्सरसाइज के कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि कार्डियो एक्सरसाइज की मदद से आप इसे आसानी से कम कर सकती हैं। इसे करने से शरीर भी स्वस्थ और फिट रहता है। आइए, जानें-
बेली फैट को कम करने और कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है। इसे जमीन पर लेटकर किया जाता है।
रोजाना रस्सी कूदने को अपने रूटीन में शामिल करने से वजन कम किया जा सकता है यह एक बहुत ही अच्छी और सरल कार्डियो एक्सरसाइज है।
अगर आप कहीं पास में बाजार या पार्क जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि साइकिल से जाएं। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
तैरना वजन कम करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। रोजाना इसे करने से आप पेट की चर्बी को आसानी से दूर कर सकते हैं।
रनिंग एक बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है। रोजाना दौड़ने से दिल स्वस्थ रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है।
सिट अप्स बेली फैट को कम करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी और कंधे का पोजीशन ठीक रहता है।