Vastu Tips: घर से हटा दें ये 5 चीजें, नहीं तो भंग हो जाती है घर की शांति
वास्तु दोष के हिसाब से घर मे सुख शांति के लिए हर चीज सही दिशा मे और सही होनी चाहिए। नहीं तो घर मे सब कुछ होते हुए भी कमी रहती ही रहती है।
टूटा फूटा फर्नीचर
माना जाता है कि टूटा हुआ फर्नीचर नकारात्मक शक्ति को आकर्षित करता है। इसके अलावा टूटे हुए जूते चप्पल हो तो उन्हे भी घर से हटा दे, ये सब दुर्भाग्य को आकर्षित करते है।
खराब हुई घड़ी
खराब घड़ी नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती है। अगर आपके घर मे भी कोई खराब घड़ी है तो उसे ठीक करवा ले या फेंक दें और नयी ले आयें।
हिंसक जंतुओ की तस्वीरें
जान लीजिये ये घर मे कलह की वजह बनती है और नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे मे इन्हे हटा देना चाहिए। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए
वैसे तो घर मे पेड़ पौधे लगाना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते है जो अशुभ होते है। वास्तु के हिसाब से घर मे कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इसके अलावा सूखे फूल पत्ते भी घर मे नहीं रखने चाहिए।
टूटे हुए बर्तन
टूटे हुए बर्तन भी घर मे नहीं रखने चाहिए। ये नकारात्मक एनर्जी को आकर्षित करते है। अगर आपके घर मे टूटे हुए बर्तन हैं तो उन्हे हटा दें।