सावन के महीने मे तुलसी के साथ लगाएँ ये पौधा, बरसेगी भगवान शिव की कृपा

सावन के महीने मे घर मे तुलसी के पौधे के साथ घर मे ये 5 पौधे लगाने से पा सकते है भगवान शिव की कृपा।

Tulsi (तुलसी का पौधा)

घर की उत्तर पूर्व दिशा मे तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। बता दे की तुलसी के पौधे को माँ लक्ष्मी का रूप माना गया है। घर मे तुलसी का पौधा लगाने और पूजा करने से भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा सदा बनी रहती है।

Shami (शमी का पौधा)

शमी के पौधे को घर मे लगाने से शनिदेव की कृपा मिलती है। इसके अलावा इसे परिवार के लिए भी लाभदायक माना गया है। कहा जाता है की अगर तुलसी के साथ शमी का पौधा घर मे लगा दिया जाये तो कई गुना लाभ मिलता है।

Bannana Tree (केले का पौधा)

केले का पेड़ घर की नकारात्मकता को दूर करता है इसलिए घर मे केले के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है की केले और तुलसी का पौधा कभी एक साथ नहीं लगाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के बाई और तुलसी का पौधा और दायी तरफ केले का पौधा लगाना चाहिए।

Dhatura ( धतूरे का पौधा )

ज्योतिष के अनुसार धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है, क्योंकि इसमे भगवान शिव का वास माना जाता है। अगर रविवार और मंगलवार के दिन घर मे काला धतूरा लगाया जाये तो विशेष फलदायी होता है। इसे घर मे लगाने से शिव की कृपा प्राप्त होती है.

Champa (चंपा का पौधा )

वास्तु के मुताबिक घर मे केले और चंपा का पौधा भी शुभ और फलदायी माना जाता है। इस पौधे को अगर घर मे लगा लिया जाये तो शुभ माना जाता है। ये सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे उत्तर पश्चिम दिशा मे लगाना चाहिए।