जापान के पूर्व पीएम शिंजों आबे की गोली मारकर हत्या

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है. उन्हें पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण देने के दौरान एक हमलावर ने गोली मारी थी.

जापान के सबसे ज्यादा लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री

पहली बार शिंजों आबे 2006 मे जापान के पीएम बने उसके बाद 2012-2020 तक फिर पीएम पद संभाला। इसके बाद उन्होने खराब स्वास्थ्य के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

राजनीतिक परिवार से है ताल्लुकात

आबे के दादा नोबुसूके किशी (Nobusuke Kishi) भी जापान के प्रधानमंत्री थे। वे 1957-1960 तक जापान के पीएम रहे। वही शिंजों आबे के पिता शिंटारों आबे (Shintaro Abe) भी 1982-1986 तक जापान के विदेश मंत्री रहे।

सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा किया

शिंजों आबे जापान के अकेले पीएम है जिन्होने अपने कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा किया है।