26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी, जिन्होंने अपनों को खोया आज भी नही भूल पाए दहशत

26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को याद करते हुए, एस जयशंकर ने कहा, "जिन्होंने योजना बनाई और हमले की देखरेख की, उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।"

राष्ट्रपति मुर्मू ने 26/11 के शहीदों को किया याद

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की शनिवार को 14वीं बरसी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई हमलों के पीड़ितों को याद किया।

हमले में शहीद सालस्कर की बेटी ने कही यह बात

मुंबई 26/11 आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त विजय सालस्कर की बेटी दिव्या सालस्कर ने कहा कि मैं इसको याद नहीं करना चाहती, लेकिन यह हर जगह है इसलिए ऐसा नहीं हो पाता। शहर के लोगों ने करुणा दिखाई है जिसकी वजह से मेरी मां और मुझ को जीने की शक्ति मिली।

गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

गृहमंत्री अमित शाह ने 26/11 के मुंबई हमलों में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, मैं अपने बहादुर सुरक्षा कर्मियों को याद करता हूं और उन्हें सलाम करता हूं, जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

आज पूरा देश इस दिन पर भावुक हो रहा है

इस हमले में हमने 160 से ज्यादा लोगों को खो दिया था। यह दिन भारत के इतिहास में काले दिन के रूप में हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। कसाब जैसे आतंकी हर रोज हमारे देश में अपना आतंक फैलाने की ताक में बैठे हैं। ऐसे में देश की ऐकता ही इनके खिलाफ दिवार बन कर लड़ रही है।